फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman beaten by goons only for three rupees

तीन रुपये को लेकर किया ऐसा हश्र

Sun, 03 Sep 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
woman beaten by goons only for three rupees
डेमो पिक

विज्ञापन

ये कैसी लड़ाई है जिसमें आदमी चंद पैसों के लिए जानवर बन जाता है। यहां तक कि वह महिला से भी मारपीट करने में परहेज नहीं करता। ये तस्वीर उसी समाज की है जहां हम और आप रहते हैं।

महोबा जिले के श्रीनगर कस्बे के मोहल्ला दाऊपुरा में गुटखा उधार न देने से नाराज ग्रामीण ने भाइयों के साथ मिलकर दुकानदार पर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके भाई और पत्नी पर भी डंडें बरसाए। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


मोहल्ला दाऊपुरा निवासी वृंदावन कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी कुशवाहा की शराब के ठेके के पास किराना की दुकान है। मोहल्ले का ही गफ्फार दुकान पहुंचा और गुटखा तोड़कर खा लिया। पैसे मांगने पर बाद में देने की बात कही। इसकों लेकर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। जिससे उसने अपने भाइयों के साथ दुकानदार पर लाठी डंडे और हाकी से हमला कर दिया। दुकानदार दुकान के नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच बचाव करने आया दुकानदार का भाई प्रकाश और वृंदावन की पत्नी पर भी ग्रामीणाें ने जमकर डंडें बरसाए। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ दबंगों के सामने बीच बचाव करने का साहस नहीं जुटा सकी। इसी बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर दिया। पुलिस की गाड़ी का हूटर की आवाज सुन दबंग मौके से भाग खड़े हुए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित वृंदावन ने गफ्फार, अनवर, सत्तार, नजीर, लल्लू के खिलाफ थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लेकिन असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed