फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman bank manager from Kanpur posted in Punjab and her unborn daughter died

UP: पंजाब में तैनात कानपुर की महिला बैंक मैनेजर और गर्भ में पल रही बेटी की मौत, पति गंभीर आरोप

Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
सार

महिला बैंक मैनेजर और गर्भ में पल रही बेटी की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर गर्भपात की दवा खिला देने से जच्चा-बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman bank manager from Kanpur posted in Punjab and her unborn daughter died
महिला की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर निवासी और पंजाब के भटिंडा में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की मैनेजर सपना गौतम (37) व उसके गर्भ में पल रही आठ माह की बेटी की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर गर्भपात की दवा खिलाने और इसकी वजह से मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में बतौर इंजीनियर काम करने वाले पति समशेर सिंह ने आठवें माह में ही प्रसव होने की वजह से मौत की बात कही है। परिजन नवजात का पंजाब में ही अंतिम संस्कार कराने के बाद सपना का शव शहर ले आए हैं और गोविंदनगर पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उधर, घटना के बाद से समशेर पंजाब से तो यहां रहने वाले परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास एम-ब्लॉक निवासी सपना गौतम मौजूदा समय में भटिंडा पंजाब में बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्रांच मैनेजर थीं। उसके पिता दिवंगत गयाप्रसाद गौतम आयावर्त बैंक में मैनेजर थे। मां गीता देवी ने बताया कि सपना की शादी रतनलाल नगर एमआईजी-10 कानपुर निवासी समशेर सिंह से 10 साल पहले हुई थी। सपना की वाराणसी में तैनाती थी, लेकिन पति की भटिंडा में तैनात होने के चलते उसने भी ट्रांसफर करा लिया था। सपना और समशेर सिंह की दो बेटियां आव्या (7) और अतिष्टि (5) हैं।
विज्ञापन

गीता देवी का आरोप है कि बेटी सपना तीसरी बार जब गर्भवती हुई तो समशेर ने जबरन गर्भ की जांच कराई। बेटी की पुष्टि होने के बाद गर्भपात का दबाव बनाने लगा। सपना ने फोन पर बताया था कि समशेर उसे डॉक्टर के पास चेकअप कराने के नाम पर ले गया। जब डॉक्टर ने पूछा कि आप गर्भपात के लिए तैयार हैं, तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। गीता ने बताया कि चार जून को समशेर का फोन आया कि सपना की तबीयत खराब है। इस पर वह अपने भाई अनुज कुमार को लेकर भटिंडा पहुंचीं।

यहां पता चला कि सपना की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। दामाद ने बताया था समय पूर्व प्रसव (आठ माह) होने से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि दामाद ने जबरन सपना को गर्भपात की गोलियां खिला दी थीं। वे लोग पांच जून को शव लेकर कानपुर पहुंचे और गोविंदनगर थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साथ ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

 
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का भी लगाया आरोप
मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। 2021 में 10 लाख रुपये बेटी और दामाद के खाते में ट्रांसफर किए थे। दो बेटियां होने के बाद उनका उत्पीड़न और बढ़ गया था। दोनों बेटियों के खर्च के नाम पर 10 लाख रुपये भी मांगे जा रहे थे।

तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
सपना गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश कर दिए गए हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- रविंद्र कुमार, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed