{"_id":"5cb6223fbdec22142e74be69","slug":"wo-people-died-in-kanpur-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन की बारात आने से ठीक 24 घंटे पहले बाइक सवार भाई को ट्रक ने रौंदा, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की बारात आने से ठीक 24 घंटे पहले बाइक सवार भाई को ट्रक ने रौंदा, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई (फाइल फोटो)
- फोटो : Demo pic
कानपुर बिधनू के रमईपुर के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार जीजा-साले को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों के गिरते ही ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बिनगवां निवासी राजन पासवान (21) शटरिंग कारीगर था। बुधवार को उसकी छोटी बहन आरती की शादी है, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त था। मंगलवार देर शाम राजन कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से मझावन निवासी साले शिवम(15) के साथ रमईपुर बाजार आया था।
बाइक राजन चला रहा था। यहां से लौटते वक्त रिलांयस पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने राजन और उसके साले शिवम को कुचल दिया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि महाराजपुर के हाथीपुर निवासी चालक इसरार को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के तहरीर देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
आठ महीने पहले हुई थी राजन की शादी
राजन की शादी आठ महीने पहले ही मझावन की सुलेखा से हुई थी, लेकिन हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही उसकी मांग का सिंदूर मिट गया। मंगलवार शाम ननद आरती की शादी तैयारियां में लगी सुलेखा को पति और भाई की मौत की खबर हुई तो बदहवास होकर गिर गई।
आज बहन की आनी थी बारात
राजन की बहन आरती की बारात बुधवार को आनी है। परिवार वाले और रिश्तेदार शादी की खुशियों में डूबे थे। इसी बीच राजन और उसके साले की हादसे में मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। राजन के एक रिश्तेदार ने बताया कि बहनआरती ने कुर्ती लाने की इच्छा जताई थी। वह वही लेने निकला था।