फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   without talaaq with first wife marry with another

पहली पत्नी के रहते घर ले आया दूसरी

Sun, 23 Apr 2017 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 11:11 PM IST
सार

बेटी होने पर ससुरालियाें ने निकाल दिया था घर से

विज्ञापन
without talaaq with first wife marry with another
डेमो

विस्तार

बेटी होने पर ससुरालियाें ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली। इस पर पहली पत्नी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कोतवाल संजय गुप्ता को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जालौन में शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी सीमा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 1999 में चुर्खी थाना के गांव मुसमरिया निवासी रामकृ पाल के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वर्ष 2005 में उसको बेटी पैदा हुई तो ससुरालियाें ने उसके साथ मारपीट की और मायके से पैसे लाने को कहा। जब वह पैसे नहीं लाई तो मारपीट कर बेटी सहित घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी मां के साथ उरई में रह रही है। पति ने षडयंत्र कर 20 अप्रैल 2017 को ओरछा मंदिर में जाकर नूरपुर निवासी रश्मि के साथ शादी कर ली। जबकि अभी पति से उसका तलाक नहीं हुआ है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में कोतवाल संजय गुप्ता को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed