फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Withdraw Thousands through credit card from doctors

अब डॉक्टर के क्रेडिट कार्ड से हजारों पार

Sat, 26 Aug 2017 12:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Withdraw Thousands through credit card  from doctors
डेमो
कानपुर शहर में बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलने का एक और मामला सामने आया है। इस बार शातिरों ने रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर को शिकार बनाया है। डॉक्टर ने किसी को क्रेडिट कार्ड नहीं दिया। इसके बावजूद कार्ड के जरिए आस्ट्रेलिया की एक कंपनी को ऑनलाइन भुगतान हो गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर डॉक्टर ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

कल्याणपुर के लखनपुर हाउसिंग सोसायटी निवासी डॉक्टर आरकेएस चौहान पांडु नगर अस्पताल से रिटायर्ड हुए हैं। उनके दो बेटे विदेश में नौकरी करते हैं। डॉक्टर चौहान के पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। उनके मुताबिक वह जरूरत पकड़ने पर ही क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं। उन्होंने किसी को कार्ड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी 12 अगस्त को उनके क्रेडिट कार्ड से आस्ट्रेलिया की केलिस्ट्रा कंपनी 180 आस्ट्रेलियन डॉलर (9000 रुपये) का भुगतान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर उनको ठगी का पता चला। उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने आला अफसरों से शिकायत की। तब उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन

 

दो साल पहले भी हुई थी ठगी
डॉक्टर आरकेएस चौहान दूसरी बार ठगी का शिकार हुए हैं। डॉक्टर के मुताबिक करीब दो साल पहले वह कर्नलगंज में एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वह बुजुर्ग हैं। उनको सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत हो रही थी। जिसे देख एक युवक मदद कर उनको एटीएम बूथ तक ले गया। वहां पर उसने एटीएम का पिन भी देख लिया। इसके बाद वह डॉक्टर को गाड़ी तक छोड़ने गया। इस दौरान उसने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसने डेबिड कार्ड से 20 हजार रुपये कैश और 60 हजार रुपये का सामान खरीद दिया था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन इसमें पुलिस ने सबूत न मिलने पर फाइल बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में छठवां मामला
बगैर ओटीपी जाने और फोन किए रुपये निकल जाने का 15 दिन में यह छठवां मामला है। इससे पहले स्वरूपनगर में कारोबारी की पत्नी के क्रेडिट कार्ड से 1.20 रुपये स्पेन में और कल्याणपुर में दलहन अनुसंधान के वैज्ञानिक के खाते से 9999 रुपये बंगलूरू में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद रेलबाजार निवासी एनआरआई खुशमूद आलम के एटीएम से 1.46 लाख रुपये छतरपुर के एक शख्स के बैंक खाते और बर्रा-चार निवासी हरि कुमार शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 26 हजार 300 रुपये ट्रांसफर हो गए थे। इसके बाद रेलबाजार निवासी राशिद के बैंक खाते से साइबर ठग ने 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। राशिद कुवैत में प्राइवेट वाहन चलाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed