फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife protests divorce, husnad many stabs with knife to her

पत्नी ने किया तलाक का विरोध तो चाकू से किए कई वार, बोली- पति के किसी अन्य महिला से हैं अवैध संबंध

Mon, 02 Dec 2019 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Wife protests divorce, husnad many stabs with knife to her
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
बांदा में तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी का विरोध करने पर पति आपा खो बैठा। पत्नी के हाथों में चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए। अपने भाई (जेठ) के साथ मिलकर मारा पीटा। पुलिस ने पति और जेठ के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अपनी छह नाबालिग पुत्रियों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति और जेठ की गिरफ्तारी की फरियाद की। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की शाहजहां (40) ने बताया कि उसके पति लुकमान का गांव में ही किसी महिला से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

उससे शादी करना चाहता है। वह ताने देता है कि उसके छह बेटियां हैं। बेटा नहीं हुआ। दर्ज कराई रिपोर्ट में शाहजहां ने कहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे घर के दरवाजे पर पति लुकमान ने उसे तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए बदसलूकी की।

उसने छह बच्चियों का हवाला देकर दूसरी शादी न करने और तलाक का विरोध किया। इस पर पति लुकमान और जेठ इलियास ने जमकर मारापीटा। जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। पुलिस ने पति और जेर के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है।

सोमवार को अपनी छह पुत्रियों के साथ मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा से उनके कार्यालय में बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया गया। वह रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहा है। शाहजहां ने अपने दोनों हाथों में चाकू के घाव भी पुलिस अधीक्षक को दिखाए। पुलिस अधीक्षक ने बिसंडा थानाध्यक्ष को तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed