फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife of OFC worker committed suicide in kanpur

कानपुर: लोअर-टीशर्ट पहनने से मना किया तो ओएफसी कर्मी की पत्नी ने दी जान

Mon, 29 Jun 2020 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
wife of OFC worker committed suicide in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र में ओएफसी कर्मी की पत्नी ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोअर-टीशर्ट पहनने के विरोध पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने आगरा निवासी दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा के मुताबिक आगरा निवासी विष्णु झा ओएफसी में एक्जामनर हैं। आठ महीने पहले ही आगरा के ताजगंज निवासी निशा झा (23) से शादी हुई थी। दंपति ओएफसी परिसर में एमएस-2 में रहते थे। निशा लोअर टीशर्ट पहनती थी।
विज्ञापन


विष्णु इसका विरोध करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ। रविवार रात को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद विष्णु बाहर चले गए। रात करीब आठ बजे जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा (जाली वाला) भीतर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार खटखटाने पर जब नहीं खुला तो विष्णु ने पड़ोसियों की मदद से जाली काटकर भीतर घुसा। जहां निशा का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगर परिजन तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed