फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife cut off husbands private part in Kanpur, saved his life by running away in a bloody condition

Kanpur: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान हालत में भागकर बचाई जान, जानें पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2023 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 08:42 AM IST
सार

Kanpur Crime: बर्रा-8 क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद सोये हुए पति का पत्नी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट डाला। लहूलुहान हालत में पति ने भागकर जान बचाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Wife cut off husbands private part in Kanpur, saved his life by running away in a bloody condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने 14 जून की रात धारदार हथियार से सोते समय पति के लिंग पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में पति ने भागकर जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बर्रा-8 कच्ची बस्ती वरुण विहार निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति नगर निगम में आउटसोर्स पर काम करता है। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले उसका साला एक युवती को भगा ले गया था। पुलिस केस हुआ, तो उसे व पत्नी को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों ने लिखकर दिया कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इसी बीच 14 जून को साला घर आ गया। सूचना मिलने पर उसने पत्नी से नाराजगी जताई। इससे पत्नी गुस्सा हो गई और उसी रात में सोते समय धारदार हथियार से लिंग पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच कर होगी कार्रवाई
उसने बताया कि जान बचाकर डॉक्टर से इलाज कराया। स्वस्थ होने पर 23 जून को पुलिस में शिकायत की है। गुजैनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed