विवाहिता के लिए मौत बनकर आईं मछली, लालची पति ने पीटा तो उसने मौत को गले लगा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में ससुरालियों ने बेरहमी से युवती की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
औरैया जनपद के दिबियापुर के गडेकापुर्वा निवासी उजियारे लाल पुत्र राजाराम ने 12 मई 2018 को 24 वर्षीय बेटी रूबी की शादी थाना ठठिया क्षेत्र के फुलवारी गांव निवासी शिवम के साथ की थी। उजियारे लाल का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज न मिलने के कारण शिवम और उसके परिजन रूबी का उत्पीडन करते थे।
मछली बनाने का रूबी ने किया था विरोध
जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिवम समेत परिवार के लोग शव छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर परिवार के साथ पहुंचे उजियारे लाल ने मेडिकल कालेज में हंगामा किया। इसके बाद उजियारे लाल की तहरीर पर पति शिवम, ससुर, सास, ननद, जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मछली बनाने का रूबी ने किया था विरोध
फुलवारी निवासी शिवम कुमार बुधवार शाम को बाजार से मछली खरीदकर ले गया था। पत्नी रूबी से उसने मछली बनाने को कहा था, लेकिन रूबी मछली मनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर शिवम ने परिवार के लोगों के साथ उसकी पिटाई कर दी।