पहले दूसरी के साथ रहने लगा, अब जान से मारने की धमकी दे रहा
- मुकदमा वापस न लेने पर पति धमका रहा
- पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी को दिए शिकायती पत्र में बनारसीदास निवासी पीड़ित रूबी देवी पुत्री नाथूराम ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2015 को सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे घर से निकाल दिया और दूसरी लड़की के साथ रहने लगा।
जिस पर उसने 20 दिसंबर को औरैया कोतवाली में पति व अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक पति चरन की गिरफ्तारी नहीं की। जिसके चलते वह खुलेआम उसे मुकदमा वापस लेने को धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।