फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife absconded with lover after killing husband in kanpur dehat

पति की हत्या कर प्रेमी के साथ हुई फरार: शव पॉलीथिन में लपेटकर चारपाई के नीचे रखा, बेटी की ये बात सुनकर पुलिस के उड़े होश

Mon, 25 Apr 2022 09:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 09:23 AM IST
सार

कानपुर देहात में चार दिन से लापता युवक का शव परचून की दुकान में मिलने से हड़कंप मच गया। बेटी ने मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Wife absconded with lover after killing husband in kanpur dehat
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में अलियापुर गांव में चार दिन से लापता युवक का शव रविवार को परचून की बंद दुकान में मिला। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर देखा गया तो घटना की जानकारी हुई। युवक लापता होने से पहले दुकानदार के यहां शराब पीते देखा गया था।
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंचे सीओ ने छानबीन की। युवक की बेटी ने दुकानदार व अपनी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। मंगलपुर के अलियापुर गांव निवासी संतोष कुमार (45) की ससुराल मोहाना गजनेर में है। 17 अप्रैल को वह बेटी की गोद भराई करने परिवार के साथ वहां गए थे। पीछे से गांव का परचून दुकानदार सुनील भी संतोष की ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन


इस पर संतोष का उससे विवाद होने लगा। इस पर संतोष की पत्नी उर्मिला ने सुनील का पक्ष लिया। इससे नाराज संतोष उसी दिन डेरापुर के सनिहापुर गांव में भांजे के घर पहुंच गया। दो दिन वहीं रुकने के बाद 19 अप्रैल को वह गांव अलियापुर पहुंचा। गांव में कुछ लोगों ने उसे सुनील के साथ शराब पीते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह लापता हो गया। इधर, सुनील ने दुकान खोलना बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को उस पर शक था। रविवार को सुनील की दुकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो संतोष की हत्या कर शव पॉलीथिन में लपेट कर चारपाई के नीचे रख दिया गया था।

बेटी ने पिता के शव की पहचान की। पुलिस को बताया कि मां के दुकानदार सुनील से संबंध थे। पिता इसका विरोध करते थे। इसी के चलते उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद उर्मिला व उसका प्रेमी फरार हो गए। गांव पहुंचे सीओ डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी, मंगलपुर इंस्पेक्टर एके मिश्र, चौकी प्रभारी संदलपुर दिनेश चंद्र, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर जांच की और साक्ष्य संकलित किए। 

जहां जाती थी उर्मिला वहां पहुंच जाता था सुनील
अलियापुर गांव का संतोष शराब का लती था। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला व पड़ोसी सुनील के संबंध थे। वह अक्सर उसके घर जाता था। सुनील अपने घर के ही एक कमरे में परचून की दुकान रखे था और अकेले ही घर में रहता था। सुनील व उर्मिला की नजदीकी इतनी ज्यादा थी कि अगर उर्मिला मायके जाती थी तो सुनील भी वहां पहुंच जाता था। इस बार संतोष परिवार के साथ ससुराल मोहाना गया तो सुनील भी पहुंच गया। वहां संतोष ने भला बुरा कहा तो ये बात सुनील को नागवार गुजरी। संतोष के गांव आते ही सुनील ने गलती मानकर उसे मना लिया और फिर शराब पिलाई। इसके बाद घर ले जाकर हत्या कर दी। 

घर में खूब धूपबत्ती जला रहा था सुनील 
अलियापुर गांव में संतोष की घर में ही हत्या करने के बाद सुनील दो दिन तक तो गांव में ही घूमता रहा। शुरुआती दौर में किसी को शक भी नहीं हुआ। हालांकि सुनील घटना की रात 19 अप्रैल के बाद से दुकान नहीं खोल रहा था। 22 अप्रैल से वह घर में खूब धूपबत्ती जला रहा था। इसे मोहल्ले के कुछ लोगों ने देखा भी था। उसके घर से बदबू भी आ रही थी। इसके बाद से सुनील गायब हो गया। इधर शनिवार की शाम संतोष की पत्नी भी फरार हो गई। 

मुंह में ठूंसा था कपड़ा 
संतोष की हत्या करीब चार दिन पहले ही कर दी गई थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। साथ ही उसके हाथ पैर व शरीर को कई जगह रस्सी से बांधे गए थे। इससे शरीर में कई जगह कट के निशान बने हैं। शव कई दिन पुराना होने की वजह से ये स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या कैसे की गई है। लेकिन मौके पर खून न मिलने से आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम में हत्या कर वजह स्पष्ट हो जाएगी। 

छोड़कर चली गई थी सुनील की पत्नी 
अलियापुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सुनील के संतोष की पत्नी से कई वर्ष से संबंध थे। ये जानकारी सुनील की पत्नी को भी हो गई थी। इस पर आए दिन उसका सुनील से विवाद होता था। वह करीब दो साल पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद नहीं आई। इसके बाद सुनील घर में अकेला रहने लगा।

पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर संतोष की हत्या कर दी गई है। पत्नी व प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। - विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ डेरापुर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed