फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   While chasing the robber, the girl collided, the young man was beaten by the mob, the robber absconded

Kanpur: लुटेरे का पीछा करने में युवती को लगी टक्कर, युवक को भीड़ ने पीटा...लुटेरा फरार, पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 Oct 2023 08:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 08:26 AM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया युवती के परिजनों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, युवक की कहानी की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
While chasing the robber, the girl collided, the young man was beaten by the mob, the robber absconded
लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग पर बुलेट सवार बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर भाग निकला। लुटेरे का पीछा करते समय युवक की बाइक से एक युवती को टक्कर लगी। भीड़ ने युवक को पीट दिया। इस बीच लुटेरा फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मैनावती मार्ग के धनऊपुरवा निवासी सर्वेश कैब चलाता है। सर्वेश ने बताया कि वह घर के पास अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से आए बुलेट सवार बदमाश ने मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। करीब 10 किमी तक उसका बाइक से पीछा किया।
विज्ञापन

कल्याणपुर इंद्रानगर मोड़ पर बाइक पैदल जा रही पुराना शिवली रोड निवासी राधा पाल से टकरा गई। भीड़ ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच लुटेरा भाग निकला। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने सर्वेश को पकड़कर थाने भेज दिया। थाने में वह अपनी कहानी पुलिस को सुनाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की कहानी की भी जांच जारी
लेकिन पुलिस ने भरोसा नहीं किया। इस युवती को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया युवती के परिजनों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, युवक की कहानी की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed