फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the marriage was fixed, the girl committed suicide by hanging with married lover in Unnao

UP: विकास-उर्मिला की लव स्टोरी का भयानक अंत, मौत से पहले कहा था- साथ रह नहीं सकते तो....मरने का किया है वादा

Wed, 08 Nov 2023 05:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Nov 2023 05:50 AM IST
सार

Unnao News: सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना खुदकुशी की सामने आ रही है, लेकिन सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
When the marriage was fixed, the girl committed suicide by hanging with married lover in Unnao
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में शादी तय होने से परेशान किशोरी और उसके शादीशुदा प्रेमी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव से तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी के किनारे, एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एएसपी और सीओ ने जांच के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौगवां निवासी मनोहर निषाद के बेटे विकास (22) का पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी राजेंद्र निषाद की बेटी उर्मिला (17) से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर वालों ने डेढ़ साल पहले विकास की शादी कर दी थी। पत्नी सुनीता आठ माह की गर्भवती है। विकास मजदूरी और खेती करता था।

विज्ञापन

घरवालों ने उर्मिला का बांगरमऊ में विवाह तय कर दिया था
विकास की शादी के बाद भी उर्मिला से नजदीकियां बनीं रहीं। कुछ दिन पहले घरवालों ने उर्मिला का बांगरमऊ में विवाह तय कर दिया था। सात मार्च को शादी होनी थी। इसकी जानकारी होने पर उर्मिला परेशान हो गई और विकास से शादी करने की बात कहने लगी। पांच दिन पहले उर्मिला, विकास के घर पहुंची और उसके परिजनों के सामने शादी करने का दबाव बनाया।

पेड़ में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली
दोनों के परिजनों ने उन्हें फटकार लगाई थी। उसी शाम को विकास कानपुर जाने की बात कहकर घर से चला गया और घर नहीं लौटा। सोमवार रात उसने प्रेमिका उर्मिला से फोन पर बात की। रात करीब 11:30 बजे उर्मिला परिजनों को बिना बताए घर से निकली। उधर, विकास भी कानपुर से सीधे गांव पहुंचा और गांव से तीन किलोमीटर दूर गंगातट से 300 मीटर दूर, खेत की मेड़ पर पेड़ में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

पांच दिन पहले परिजनों ने बहन को डांटा था
मंगलवार सुबह खेत गए, तो किसानों की सूचना पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के आत्महत्या की सूचना पर अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एएसपी शशिशेखर और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी जांच की। मृतका के छोटे भाई श्याम जी ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले परिजनों ने बहन को डांटा था।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया शवों का पोस्टमार्टम
तीन डॉक्टरों के पैनल में डॉ. शोभित अग्निहोत्री, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. आलोचना दीक्षित ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तो मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

ऑनर किलिंग, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य बिंदुओं पर भी जांच
युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके मिलने की घटना में पुलिस प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ऑनर किलिंग, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस दोनों मृतकों के परिवार और ससुरालवालों की घटना में भूमिका की भी जांच कर रही है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना खुदकुशी की सामने आ रही है, लेकिन सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पत्नी से पटती नहीं थी, अक्सर रहता था बाहर
फंदे से लटका मिला विकास चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परियर के मरौंदा गांव निवासी सुनीता से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही विकास की पत्नी से पटती नहीं थी। वह अक्सर मजदूरी करने के लिए उन्नाव शहर या कानपुर जाने की बात कहकर घर से बाहर रहता था। पति की मौत से आहत सुनीता, मां चंद्राकली और भाई आकाश, आशीष, विनय और बहन रोशनी सहित पूरा परिवार बेहाल है।

मिलने पर पाबंदी से बिगड़ी बात
फंदे पर लटकी उर्मिला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने घरवालों को भी प्रेम-प्रसंग की जानकारी दी थी। इसका सभी ने विरोध किया और मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इससे मामला और बिगड़ गया। मृतका के छोटे भाई श्यामजी ने बताया कि पांच दिन पहले ही सभी ने उसे डांटा था। मिलने से पाबंदी और डांटने से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। मृतका पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां रामबेटी, बहनों में हसना, आशिकी, रामजी और श्यामजी बेहाल हैं।

साथ रह न पाए तो मरने का कर लिया वादा
फंदे से लटके मिले मृतक विकास और उर्मिला ने साथ रह न पाए तो मरने का वादा कर लिया। बता दें कि इन दोनों का प्यार काफी समय से चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी हो गई थी। पांच दिन पहले उर्मिला विकास के घर गई थी और शादी की बात कही थी। इस पर विकास की पत्नी और अन्य परिजनों से उसका विवाद भी हुआ था। यह बात उर्मिला के परिजनों को पता चलने पर वह बेटी को घर ले आए थे और मिलने पर पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed