फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the DM hit his foot road started to crumble, substandard material was used in construction

Kannauj: डीएम ने पैर मारा तो उखड़ने लगी सड़क, निर्माण में हुआ घटिया सामग्री का इस्तेमाल, सैंपल लैब भेजा जाएगा

Sun, 09 Apr 2023 04:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Apr 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
When the DM hit his foot road started to crumble, substandard material was used in construction
सड़क को खुदवाते डीएम शुभ्रान्त शुक्ल व सीडीओ आरएन सिंह - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले के जलालाबाद में विकास खंड गुगरापुर के तारापुर गांव से होते हुए संयोगिता मार्ग को जोड़ने वाली सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। मामले की शिकायत शासन तक हुई है। इसके बाद डीएम व सीडीओ जांच करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच के लिए सैंपल लैब भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रामीणों ने मानक के विपरीत बनी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे अफसरों की काफी फजीहत हुई। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मामले का संज्ञान लेकर अफसरों को जांच के लिए कहा था। शनिवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल व सीडीओ आरएन सिंह ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने उठाए अफसरों पर सवाल
भाजपा नेता श्याम प्रताप भदौरिया का आरोप है कि जिस जगह सड़क खराब थी, वहां अफसर गाड़ी से नीचे ही नहीं उतरे। दो किलोमीटर दूर जहां ठेकेदार ने सड़क सही करा दी, वहां जांच की गई है। दूसरी ओर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मंगलम पांडेय, मंडल अध्यक्ष अजीत पांडेय, भाजपा नेता सुजीत पांडेय व ज्ञान प्रकाश कुशवाह का आरोप है कि कुछ अफसर ठेकेदार व कार्यदायी संस्था को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री का फरमान बेअसर साबित होता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed