नगर निगम, सांसद, विधायक और मंत्री ने न सुनी तो चुनी ये राह, किया बड़ा कारनामा
समिति बनाकर सड़क बनाने का बीड़ा उठाया
25 खंभों पर लगवाए एलईडी बल्ब
इलाके में सतबरी, टटियन और जुगैया के किसानों से खरीदी जमीन पर काफी संख्या में घर-मकान बन गए हैं। नगर निगम सोसायटी क्षेत्र में विकास न कराने की बात कहता है। मुहल्ले की 15 हजार से अधिक की आबादी दो दशक से जलभराव की समस्या से जूझती रही। समस्या निदान के लिए एकजुट हुए मुहल्ले के युवाओं ने 18 अगस्त 2017 को समिति पंजीकृत कराई।
इस समिति ने लोगों को जोड़कर कई फीट गहरी सड़क पर मिट्टी, मलबा डालकर चलने के लायक बनाने का काम शुरू किया है। समिति ने मार्ग प्रकाश के लिए 25 खंभों पर एलईडी बल्ब लगवाए। बताया कि आगे पौधरोपण, मेडिकल कैंप लगाने की योजना है। उनका यह प्रयास मुहल्ले के लोग सराह रहे हैं।