फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when child bear not found in shop

जब दुुकान पर नहीं मिली 'घनघाेर ठंडी बियर' ताे सेल्समैन का किया यह हाल

Thu, 10 May 2018 10:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 May 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
when child bear not found in shop
ठंडी बियर ना मिलने पर की ताेड़फाेड़

बियर की दुकानाे के बाहर अक्सर अाप ने लिखा देखा हाेगा 'यहां घनघाेर ठंडी बियर मिलती है' पर कभी-कभी यही एक लाइन दुकान के साथ सेल्समैन की जिंदगी भी खतरे में डाल देती हैं। कुछ एेसा ही यूपी के कानपुर शहर में हुअा जब बियर के शाैकीनाें काे ठंडी बियर नहीं मिली ताे दुकान का नक्शा ही बदल डाला।

विज्ञापन


कानपुर के ग्रीनपार्क चौराहे पर नीलेश सिंघवी की बियर शॉप है। जिसमें सीटीआई का बहादुर और बर्रा-2 के सुनील भाटिया सेल्समैन हैं। बहादुर के अनुसार देर रात कार और बाइक से कुछ युवक आए और बियर मांगी इस पर उसने गर्म होने की बात कही।

विज्ञापन

यह सुनते ही सभी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए दुकान के बाहर पड़ी बोतलें और पत्थर चला दिए जिससे बहादुर घायल हो गया उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस को सूचना देने से गुस्साए आरोपी कुछ देर बाद दोबारा आ धमके और पथराव कर दुकान में लगी ग्रिल का गेट उखाड़कर दुकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। किसी तरह सुनील और बहादुर ने शटर बंद खुद को दुकान में कैद करके जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सेल्समैनों ने बताया कुल आठ से दस युवक थे जो कार और बाइकों से आए थे उनमें कुछ अधिवक्ता भी शामिल थे अगर पुलिस समय से आ जाती तो शायद इतनी तोड़फोड़ नहीं होती और आरोपी भी पकड़े जाते। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि बियर गर्म होने को लेकर मारपीट हुई थी देरी से पहुंचने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed