फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   WHEAT

क्रय केंद्रों पर आज से होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
WHEAT
अकबरपुर उपमंडी स्थल में खुला गेहूं क्रय केंद्र। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पूरी तैयारी है। गेहूं की फसल की कटाई की शुरुआत हुई है। गुुरुवार से शुरू हो रही सरकारी खरीद की कुछ केंद्रों पर ही बोहनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं क्रय करने के लिए 53 केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बारदाना, छनाई के लिए डस्टर फैन आदि की व्यवस्था की गई है। गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। जिले में 1961 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें से 568 किसानों का सत्यापन कराया गया है। सिकंदरा में 497, भोगनीपुर में 453, अकबरपुर में 351, डेरापुर में 293, रसूलाबाद में 292 व मैथा में 75 किसानों ने पंजीयन कराया है। क्रय केंद्रों पर बैनर आदि लगाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई है। जिले में लगभग तीन लाख किसान हैं। अभी पूरी तरह से गेहूं की कटाई शुरू नहीं हो सकी है। कुछ किसानों ने ही फसल कटाई शुरू की है। गुरुवार को कुछ क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। बेचने के लिए किसानों के पास गेहूं तैयार नहीं है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि किसानों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ किसानों के गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचने आने की उम्मीद है। गेहूं क्रय की बोहनी हो जाएगी तो फिर धीरे-धीरे अनाज तैयार होने पर खरीद बढ़ेगी।
विज्ञापन

किसान कंट्रोल रूम को बता सकते दिक्कत
गेहूं खरीद या अन्य किसी जानकारी के लिए किसान सीधे कंट्रोल रूम को बता सकते हैं। कलक्ट्रेट परिसर में जिला खाद्य विपणन अधिकारीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बेसिक फोन नंबर 05111-271444 पर किसान समस्या बता सकते हैं। गेहूं बेचने को लेकर दिक्कत या फिर कोई जानकारी भी इस नंबर पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन में कानपुर देहात अव्वल
कानपुर देहात। ऑनलाइन पंजीयन में कानपुर देहात जिला मंडल के छह जिलों में अव्वल है। अब तक 1961 किसानों से ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कानपुर नगर में 921 किसानों ने ही गेहूं बेचने के लिए पंजीयन किया है। औरैया में 798, इटावा में 382, फर्रुखाबाद में 276 व कन्नौज में 226 किसानों ने ही पंजीयन कराया है।

450 गांठें बारदाना उपलब्ध
कानपुर देहात। इस बार गेहूं खरीद के लिए लक्ष्य तय नहीं किया गया है। 15 जून तक जो किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचेंगे उनकी उपज खरीदी जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 60 हजार मीट्रिक टन गेेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसका 59.51 फीसदी खरीद हुई थी। इसमें 2400 गांठें बारदाना लगा था। फिलहाल 450 गांठें बारदाना उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार कानपुर नगर से बारदाना की पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed