{"_id":"5e99fcc78ebc3e78dd04d274","slug":"wheat-akbarpur-news-knp555741880","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं कटाई में व्यस्त किसान, खरीद केंद्रों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं कटाई में व्यस्त किसान, खरीद केंद्रों पर सन्नाटा
विज्ञापन
खेत में गेहूं की मड़ाई करते किसान।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। उपज तैयार नहीं होने से अधिकांश खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। विभाग ने भी फिलहाल टोकन जारी करना रोक दिया है। शुक्रवार को खाद्य विभाग के तीन व पीसीएफ के एक केंद्र पर कुल 344.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
जिले में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है। नौ एजेंसियों के कुल 71 केंद्र बने हैं। मौजूदा समय में किसान गेहूं की कटाई व मड़ाई में व्यस्त है। इसकी वजह से अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है। जिला खाद्य विपणन कार्यालय के अनुसार पूर्व में नौ किसानों को टोकन जारी किए गए थे, लेकिन किसानों ने गेहूं की कटाई या फिर मड़ाई का तर्क देकर बाद में क्रय केंद्र आने की बात कही। इसको लेकर अब टोकन जारी नहीं हो रहे। जिन किसानों की उपज तैयार है, वह संपर्क कर रहे हैं। उनका गेहूं खरीदा जा रहा है।
सात एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर अभी तक बोहनी तक नहीं हो सकी है। शुक्रवार को खाद्य विभाग के अकबरपुर क्रय केंद्र पर सौ क्विंटल, रसूलाबाद में 52 क्विंटल, पुखरायां में 170 क्विंटल व रूरा के पीसीएफ केंद्र पर 22.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि तीन दिन में 750.5 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं की कटाई-मड़ाई की वजह से फिलहाल टोकन जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर नहीं मिले प्रभारी
उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने शुक्रवार दोपहर बाद रूरा के पीसीएफ केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सैनिटाइजर नहीं मिला। हालांकि साबुन व पानी उपलब्ध था। केंद्र प्रभारी दीपांशु यादव मौजूद नहीं थे। उप निदेशक कृषि ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि एडीएम वित्त साहब लाल ने नबीपुर, छतेनी व रूरा केंद्र में व्यवस्थाएं देखीं।