फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wet lips, parched heart of mine ...

भीगे होठ तेरे, प्यासा दिल मेरा...

Thu, 17 Dec 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wet lips, parched heart of mine ...

‘भीगे होठ तेरे, प्यासा दिल मेरा, तू ही मेरा प्यार तू ही मेरी चाह, कभी मेरे साथ कोई रात गुजार, तुझे सुबह तक करूं प्यार’, ‘तेरी धड़कनों को छू लूं, तेरा जिस्म ओढ़ लूं’ समेत एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर बालीवुड के प्ले बैक सिंगर   कुणाल गांजावाला ने कानपुर क्लब में धूम मचा दी।

विज्ञापन


बुधवार रात ठंड से ठिठुर रहे दर्शकों में इतना जोश आ गया कि खड़े होकर वन्स मोर-वन्स मोर की डिमांड करने लगे। ‘अमर उजाला रूपायन अचीवर्स अवार्ड’ में देर रात तक कुणाल गांजावाला ही छाए रहे।
विज्ञापन


महिला अचीवरों को सम्मानित करने के बाद कानपुर क्लब के भव्य सेट पर कुणाल गांजावाला को आवाज दी गई। कुणाल ने आते ही ‘काल-काल में हम-तुम करें धमाल’ सुनाकर लोगों को झुमाना शुरू किया। दूसरा गाना ‘तेरी धड़कनों को छू लूं, तेरा जिस्म ओढ़ लूं’ सुनाया तो मदहोशी छाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुणाल अभी तीसरा गाना सुनाने के लिए तैयारी कर ही रहे थे कि बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाने वाली खिलाड़ियों ने ‘भीगे होठ तेरे’ की डिमांड शुरू कर दी। खिलाड़ियों ने डिमांड की तो पूरा कानपुर क्लब जोश में आ गया। फिर क्या था कुणाल ने वर्ष 2004 में मर्डर फिल्म के लिए गाए इस गाने को सुनाना शुरू किया।


‘मारी-मारी-मारी गई तेरी मति मारी’, ‘रात के ढाई बजे शहनाई बजे’, ‘दिल न दिया, दिल न दिया, फिर बोलो न बोलो क्या किया’, ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ समेत कई गानों से कुणाल ने समा बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed