फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weekly market was engaged in lockdown, police fired sticks

महोबा: लॉकडाउन में लगी थी साप्ताहिक बाजार, दुकानदारों पर पुलिस ने चलाई लाठी

Sun, 12 Apr 2020 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Weekly market was engaged in lockdown, police fired sticks
पुलिस की लाठी चलने के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
महोबा के कबरई में लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का उल्लंघन करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। ग्राम पिपरामाफ में साप्ताहिक बाजार लगाकर सब्जी बेच रहे दुकानदारों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई। जिससे मौजूद लोगों व दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोबारा भीड़ एकत्र होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कोरोना महामारी को लेकर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार अन्य अधिकारियों व ग्राम प्रधानों के सहयोग से लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउंस कराकर लॉकडाउन का पालन कराने के कड़े निर्देश दे रहे हैं लेकिन प्रशासन की सख्ती का असर विकासखंड कबरई के ग्राम पिपरामाफ में नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी व अन्य किराना दुकानदार दुकानें सजाकर बैठ गए। खरीदारी की लिए लोगों की भीड़ एकत्र होने पर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों के दुकान बंद न करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दुकानदारों खदेड़ दिया। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। तमाम दुकानदार अपना सामान छोड़कर भाग निकले। थाना प्रभारी का कहना है कि इसके पूर्व भी रविवार को स्थानीय लोगों व आसपास के क्षेत्र में बाजार न लगाने  की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों पर उल्लंघन करने पर दुकानदारों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed