फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather

अगले 48 घंटे में फिर आंधी पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
weather
कानपुर। महानगर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में इससे आदि के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की संभावना है मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिमी चक्रवाती तूफान का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह अभी 17मई तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है। स्थानी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थापित मौसम विभाग के निदेशक डॉ नौशाद खान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। इस बीच सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे आकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री नीचे आकर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया सोमवार की सुबह से ही करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। अगले चार-पांच दिनों तक दिन में अलग-अलग समय पर धूप और घने बादल भी होंगे। हवा की रफ्तार भी अलग-अलग समय में घट बढ़ सकती है ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बीच लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर हो गई है आदि की वजह से जो भी धूल सड़कों पर से उड़ी और जो भी दूर अभी तक सड़कों के किनारे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लगे पेड़ों पर पड़ी थी, वह सब बारिश की वजह से दूर जाने से प्रदूषण की मात्रा बेहतर हो गई। स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ एस बी फ्रेंकलिन ने बताया कि मौसम में इस तरह के बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय सामान्य स्थिति में बना हुआ है । सामान्य स्थिति जीरो से 50 एक्यूआई निर्धारित की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed