{"_id":"5af4219c4f1c1b64098b9372","slug":"weather-will-be-change-in-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटाें बाद फिर से करवट लेगा माैसम, तूफान के साथ बारिश देगी दस्तक हाे जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटाें बाद फिर से करवट लेगा माैसम, तूफान के साथ बारिश देगी दस्तक हाे जाएं सावधान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 May 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में रौद्र रूप दिखाने के बाद अब दो दिन मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान समूचे राज्य में चटक धूप खिलेगी। मगर यह राहत दो दिन की है। माैसम विभाग की माने ताे एक बार फिर अांधी-तूफान अाने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
12 मई से मौसम में फिर से करवट की उम्मीदें जताई है। यह सिलसिला 15 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 15 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर फिर से मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही।
विज्ञापन
कानपुर एवं अासपास के जिलाें में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई मगर शेष प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में एक से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो-दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि 12 मई से मौसम फिर करवट लेगा।
विज्ञापन