फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Temperature in Kanpur is 46.9 degrees, heat wave will continue for next five-six days

Weather Update: कानपुर में पारा 46.9 डिग्री, अगले पांच-छह दिन जारी रहेगा गर्मी का सितम

Sun, 19 May 2024 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2024 11:39 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: थार मरुस्थल से आईं हवाओं ने तपिश और बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Weather Update: Temperature in Kanpur is 46.9 degrees, heat wave will continue for next five-six days
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पर लगातार दूसरे दिन भी बना रहा। तपिश और लू के थपेड़ों से शहरी हलकान रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारा उछाल मारता गया और जब सूरज सिर के ठीक ऊपर आया तो दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा होने लगा। राहगीरों और बाइक सवारों की संख्या कम हो गई। लू के गर्म थपेड़ों से लोगों का सिर भन्ना गया। गर्मी लगने से डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस और वायरल संक्रमण के रोगी बढ़ गए।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच-छह दिन गर्मी का सितम बना रहेगा। बादलों की आवाजाही से पारा एक-दो डिग्री नीचे भले ही आ जाए लेकिन उमस अभी और बढ़ेगी। एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं सीएसए की मौसम वेधशाला में भी अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 44.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आसमान साफ रहने की वजह से रात का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री अधिक है। राजस्थान से होकर आ रहीं गर्म पश्चिमी हवाएं लगातार तपिश में इजाफा कर रही हैं। इससे पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में अगर बादलों के आने से पारा एक-दो डिग्री नीचे भी आ जाएगा तो भी उसम भरी गर्मी तकलीफ देती रहेगी। वेट बल्ब तापमान उमस बढ़ाएगी। इसकी वजह से जितना तापमान होता है, उससे दो-तीन डिग्री अधिक लगती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिन गर्मी के मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। लोग धूप में बाहर कम निकलें। किसान खेतों में खड़ी फसलों को पानी देते रहें जिससे नमी बनी रहे।

19 मई को ऐसे चढ़ा पारा
सुबह सात बजेः 36.5 डिग्री सेल्सियस
सुबह आठ बजेः 37.2 डिग्री सेल्सियस
सुबह नौ बजेः 39.1 डिग्री सेल्सियस
सुबह 10 बजेः 39.2 डिग्री सेल्सियस
सुबह 11 बजेः 40.8 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12 बजेः 42.9 डिग्री सेल्सियस
दोपहर एक बजेः 43.7 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 2.30 बजेः 44. 8 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन

एडवाइजरी
- दोपहर को बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें
- फुल आस्तीन की शर्ट पहनें, सिर को अंगोछे से ढके रहें
- तरल खाद्य पदार्थ लें तो बेहतर है, सादा हल्का खाना लें
- बासी खाना और खुले बिक खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
- शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, नारियल पानी लेते रहें
- ठंडे कमरे से अचानक गर्मी में बाहर न निकलें

 

25 मई से शुरू होंगे नौतपा
गर्मी में नौतपा को सबसे गर्म समय माना जाता है। इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और दो जून तक रहेगी। ज्योतिष सेवा संस्थान अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का विशेष महत्व माना गया है। इन दिन को बरसात का गर्भ काल कहा गया है। शास्त्रों में उल्लेख है कि यह काल वर्षा का योग बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed