{"_id":"6661e8eea011e8aa56044cfe","slug":"weather-update-temperature-dropped-by-three-degrees-meteorological-department-gave-this-information-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पारा तीन डिग्री गिरा, वेट बल्ब तापमान से उमस पर कोई असर नहीं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पारा तीन डिग्री गिरा, वेट बल्ब तापमान से उमस पर कोई असर नहीं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 06 Jun 2024 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:23 PM IST
सार
Kanpur Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने से रात में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, तेज हवाएं चलने के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
24 घंटे में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस कम जरूर हुआ लेकिन गुरुवार को तपिश की तल्खी वैसी ही रही। इसका मतलब गर्मी और उमस में कोई फर्क नहीं पड़ा। दोपहर को घर के बाहर निकलने पर गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक वेट बल्ब तापमान रहने से गर्मी की शिद्दत तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक रही। पांच दिन तक इसी तरह गर्मी झेलनी होगी।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग लखनऊ ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। उनके अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने से रात में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, तेज हवाएं चलने के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। लगातार 12 दिन तक 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच झूमने में बाद पारा गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया। अधिकतम पारा सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम रहा। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आने पर राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनता है। इससे नम हवाएं इधर और खिंचने लगती हैं। इससे ऊंचे बादल बनते हैं। दिन भर गर्मी के बाद रात को तेज हवाएं चलने लगती हैं।
इससे सुबह गर्मी से राहत रहती है लेकिन दिन तपने लगता है। उन्होंने बताया कि 22-23 जून तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है।
तापमान
अधिकतम- 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24 डिग्री सेल्सियस