{"_id":"695aacb07619a48b1308ba78","slug":"weather-update-shimla-and-mussoorie-also-cold-kanpur-s-night-temperature-drops-to-3-2-degrees-celsius-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: शिमला-मसूरी से भी ठंडा रहा कानपुर, रात का पारा 3.2 डिग्री, दिन में चलीं बर्फीली हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: शिमला-मसूरी से भी ठंडा रहा कानपुर, रात का पारा 3.2 डिग्री, दिन में चलीं बर्फीली हवाएं
Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
सार
Weather Update News: प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा। दृश्यता शून्य रही। अगले 24 घंटे में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार और रविवार प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड रहा जो इस सीजन का सबसे कम पारा है। माैसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर की रात रविवार को शिमला, जम्मू, मसूरी और देहरादून से भी ठंडी रही। देश भर के माैसम की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर 11वां सबसे ठंडा जनपद रहा। अगले 24 घंटे में भी इसी तरह का माैसम रहने की संभावना है।
इस बीच दिन में धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में कमी नहीं आई। दिन तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री लुढ़ककर 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रुक जाने और उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार तेज होने की वजह से शीतलहर तेज हो गई है। शाम होते ही पाला पड़ना शुरू हो जाता है। बताया कि जनवरी के पहले दिन से ही शीत दिवस चल रहा है।
विज्ञापन
इस बीच दिन में धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में कमी नहीं आई। दिन तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री लुढ़ककर 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रुक जाने और उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार तेज होने की वजह से शीतलहर तेज हो गई है। शाम होते ही पाला पड़ना शुरू हो जाता है। बताया कि जनवरी के पहले दिन से ही शीत दिवस चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह आधी रात कोहरा अधिक होने की वजह से दृश्यता भी शून्य रही। डाॅ. पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत के सभी जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कानपुर का न्यूनतम तापमान आसपास के पर्वतीय राज्यों से भी कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पांच सर्वाधिक कम तापमान वाले जिले
कानपुर 3.2 डिग्री
इटावा 3.8 डिग्री
बाराबंकी 4.5 डिग्री
सहारनपुर 4.6 डिग्री
हरदोई 5.0 डिग्री
कानपुर 3.2 डिग्री
इटावा 3.8 डिग्री
बाराबंकी 4.5 डिग्री
सहारनपुर 4.6 डिग्री
हरदोई 5.0 डिग्री
कानपुर में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ पर्वतीय शहरों में पारा
धर्मशाला 3.5 डिग्री
शिमला 3.6 डिग्री
मसूरी 4.3 डिग्री
जम्मू कटरा 7.0 डिग्री
देहरादून 7.9 डिग्री
जम्मू 10 डिग्री
धर्मशाला 3.5 डिग्री
शिमला 3.6 डिग्री
मसूरी 4.3 डिग्री
जम्मू कटरा 7.0 डिग्री
देहरादून 7.9 डिग्री
जम्मू 10 डिग्री