{"_id":"664e3b40717894142f0f6e22","slug":"weather-update-remal-cyclone-will-bring-monsoon-in-kanpur-by-june-29-2024-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: रेमल चक्रवात कानपुर में 29 जून तक लेकर आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: रेमल चक्रवात कानपुर में 29 जून तक लेकर आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 23 May 2024 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 May 2024 12:08 AM IST
सार
Kanpur Weather Update: पिछले साल बिपरजॉय चक्रवात की वजह 21 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो मानसून आने तक उमस, गर्मी और छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी की मार अभी एक महीने से ज्यादा दिनों तक रहेगी। मानसून की पहली बारिश 29 जून तक हो सकती है। इस बार रेमल नामक नया चक्रवात मानसून लेकर आएगा। पिछले साल बिपरजॉय चक्रवात मानसून लेकर आया था। कानपुर में पहली बारिश 21 जून को हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून निर्धारित समय 30 जून से एक दिन पहले और पिछले वर्ष की अपेक्षा एक सप्ताह बाद आ सकता है। प्रदेश में मानसून के 18 से 25 जून के बीच आने की संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की रफ्तार अच्छी है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले अंडमान निकोबार द्वीप के तट तक मानसून तीन दिन पहले 19 मई को आ चुका है। इसी तरह केरल में 30 से 31 मई के बीच आ जाएगा। पिछले वर्ष आठ जून को आया था। प्रदेश और शहर तक मानसून आने से पहले तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच तेज धूप और उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। सीएसए के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इस बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाला चक्रवाती तूफान रेमल भी मानसून पर असर डाल सकता है। इसकी वजह से मानसून गति पकड़ सकता है।
विज्ञापन
तापमान में फिर उछाल, 14 के ऊपर पहुंचा
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दो दिन से इसमें कमी आई थी। इसके साथ ही दिन में हवा की नमी में तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ आर्द्रता 64 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 29 प्रतिशत रही। अगले एक सप्ताह से पारा 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दो दिन से इसमें कमी आई थी। इसके साथ ही दिन में हवा की नमी में तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ आर्द्रता 64 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 29 प्रतिशत रही। अगले एक सप्ताह से पारा 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले वर्षों में केरल में मानसून
2023 में 8 जून
2022 में 29 मई
2021 में 3 जून
2020 में 1 जून को पहुंचा था।
2023 में 8 जून
2022 में 29 मई
2021 में 3 जून
2020 में 1 जून को पहुंचा था।
10 साल पहले कानपुर में 12 जून को ही आ गया था मानसून
2013 में 17 जून
2014 में 12 जून
2015 में 26 जून
2016 में 20 जून
2017 में 28 जून
2018 में 26 जून
2019 में 25 जून
2020 में 24 जून
2021 में 18 जून
2022 में 20 जुलाई
(सीएसए मौसम विभाग के मुताबिक)
2013 में 17 जून
2014 में 12 जून
2015 में 26 जून
2016 में 20 जून
2017 में 28 जून
2018 में 26 जून
2019 में 25 जून
2020 में 24 जून
2021 में 18 जून
2022 में 20 जुलाई
(सीएसए मौसम विभाग के मुताबिक)