{"_id":"668977fb77a39b5ab60172d9","slug":"weather-update-rain-will-occur-segment-wise-somewhere-it-will-be-heavy-and-somewhere-it-will-be-slow-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: खंड वार होगी बारिश, कहीं तेज-कहीं धीमी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: खंड वार होगी बारिश, कहीं तेज-कहीं धीमी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sat, 06 Jul 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:32 PM IST
सार
Weather Update: सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक माहौल में नमी 92 प्रतिशत हो गई है। गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसूनी बादलों की रेखा और नीचे आ गई है। इससे बारिश बढ़ेगी। लेकिन इकट्ठी एक साथ बारिश हर जगह नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश खंडवार होगी। किसी क्षेत्र में बारिश बहुत तेज हो गई और कहीं धीमी। इस जलवायु परिवर्तन का असर भी माना जा रहा है। बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होते रहने की वजह से पारा नीचे आ गया है।
विज्ञापन
सीएसए की मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री कम रहा। वेधशाला में 12.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक माहौल में नमी 92 प्रतिशत हो गई है। गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे रुक-रुक बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मानसूनी बादलों की रेखा और नीचे आएगी। इससे बारिश बढ़ जाएगी। इस वक्त प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होगी। दो दिन के बाद कानपुर मंडल में बारिश बढ़ने का पूर्वानुमान है। मानसूनी रेखा के उत्तर की तरफ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और दक्षिण की तरफ अरब सागर से आने वाली हवाएं नमी ला रही हैं।
तापमान
अधिकतम- 29.8 डिग्री सेल्सियस (-4.3)
न्यूनतम- 23.8 डिग्री सेल्सियस (-2.2)
तापमान
अधिकतम- 29.8 डिग्री सेल्सियस (-4.3)
न्यूनतम- 23.8 डिग्री सेल्सियस (-2.2)