फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: People shivered in the cold, mercury dropped by three degrees, visibility was zero

Weather Update: कोल्ड डे में कांपे लोग, तीन डिग्री लुढ़का पारा, दृश्यता शून्य, दो दिन ऐसा ही रहेगा माैसम

Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
सार

Weather Update Kanpur: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में ठंड बढ़ी है। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। 
 

विज्ञापन
Weather Update: People shivered in the cold, mercury dropped by three degrees, visibility was zero
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर चलने से दिनभर लोग कांपते रहे। मंगलवार को धूप नहीं निकली, सर्द हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 24 घंटे के अंदर 3.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 16.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह आज के निर्धारित सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। माैसम विभाग ने इसे कोल्ड डे (शीत दिवस) घोषित किया है। इससे पहले 15 दिसंबर को कोल्ड डे घोषित किया गया था। इसी तरह लगातार दूसरे दिन भी रात में कोहरा अधिक होने से शहर में दृश्यता शून्य आंकी गई।
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति अभी दो दिनों तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के आसपास के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर सीधे यूपी के मैदानी क्षेत्रों में प़ड़ रहा है। इन बर्फीले राज्यों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिन में सुबह से लेकर शाम तक यह हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। इन हवाओं का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन

Weather Update: People shivered in the cold, mercury dropped by three degrees, visibility was zero
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रात के तापमान में दशमलव सात डिग्री का इजाफा हुआ लेकिन कानपुर में रात का पारा प्रदेश में चाैथे स्थान पर रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रात के समय कोहरे और ठंड के बीच यात्रा से बचने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

Weather Update: People shivered in the cold, mercury dropped by three degrees, visibility was zero
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सर्वाधिक ठंड वाले पांच जिले
इटावा - 6.8 डिग्री
बाराबंकी - 7.4 डिग्री
कानपुर - 7.7 डिग्री
मैनपुरी - 7.7 डिग्री
मुजफ्फरनगर - 8.1 डिग्री

 
विज्ञापन

Weather Update: People shivered in the cold, mercury dropped by three degrees, visibility was zero
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सर्वाधिक ठंड वाले पांच स्थानों का दिन का पारा
बहराइच - 13.4 डिग्री
अयोध्या - 15.0 डिग्री
बलिया - 15.5 डिग्री
कानपुर - 16.3 डिग्री
हरदोई - 16.5 डिग्री

उत्तर पश्चिमी हवाओं का सिलसिला पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत की ओर है। एक दिन पहले से इसकी रफ्तार तेज हाे गई है। यही वजह है कि यह हवाएं अपने साथ पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फ का झोंका लेकर आ रही हैं जिससे गलन बढ़ रही है। इसमें अभी और इजाफा हो सकता है। इसी तरह दिन के साथ रात में भी कोहरे का असर तेज होगा। इस कारण से सड़कों पर दृश्यता का संकट बढ़ेगा। ऐसे में सावधानी से यात्रा करने की जरूरत है। - डाॅ. एसएन सुनील पांडेय, माैसम विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed