फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Now it will be cold in the morning and night

Weather Update: अब ठंड रहेगी सुबह और रात की, चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 27 Jan 2025 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

Kanpur Weather News: सीएसए के मौसम विभाग की मानें तो अब सुबह और रात में ही ठंड लगेगी। दिन में तापमान बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Weather Update: Now it will be cold in the morning and night
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो और पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे चक्रवाती घेरा बनेगा और हवा की रफ्तार थमेगी। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को पछुवा के ठंडक लाने की वजह से रात का पारा 5.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं चटकदार धूप निकलने की वजह से दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। इसके साथ ही सन शाइन आवर आठ घंटे से अधिक रहे हैं।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात ठंडक रहेगी। आसमान साफ रहेगा। रात को हल्का कोहरा हो सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा पहली फरवरी को आएगा। इससे हवाओं की गति कम होगी। बुधवार से ठंडक और कम होगी। 29 और 30 जनवरी को हल्के बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 22.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 5.4 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed