फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Monsoon arrives in the state; monsoon rains likely in a day or two

Weather Update: मानसून पहुंचा प्रदेश, एक दो दिन में हो सकती मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में एक दो दिन में मानसूनी बारिश हो सकती है। माहौल में नमी बढ़ी है। 

विज्ञापन
Weather Update: Monsoon arrives in the state; monsoon rains likely in a day or two
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने प्रदेश में आमद दर्ज करा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दो धाराएं आती हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली धारा गोरखपुर और आसपास के जिलों तक पहुंच गई है। इसके साथ ही अरब सागर वाली धारा ललितपुर, बांदा तक आ गई है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात या फिर गुरुवार को मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। 11 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। मानसून आने के बाद ड्राई पैच बीच में आते रहेंगे।
विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार शाम जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार और गुरुवार को कानपुर नगर, देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, महोबा, जालौन आदि जिलों में तेज बारिश हो सकती है। केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। 

 
विज्ञापन

पिछले साल समय पर 20 जून को आया था मानसून
कानपुर परिक्षेत्र की जुलाई में सामान्य औसत बारिश 285.6 मिमी है। वर्ष 2025 में परिक्षेत्र में 366.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य से 81.1 मिमी अधिक रही है। बीते वर्ष बिल्कुल सही समय 20 जून को मानसून कानपुर परिक्षेत्र में पहुंच गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed