फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: 12.2 mm of rainfall recorded; Meteorological Department issues forecast regarding heavy rain

Weather Update: 12.2 मिमी बरसा पानी, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Sat, 25 Jul 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 25 Jul 2026 11:29 PM IST
सार

Weather Update News: निम्न दबाव बनते ही कानपुर में बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई में औसत से अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
Weather Update: 12.2 mm of rainfall recorded; Meteorological Department issues forecast regarding heavy rain
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस बढ़ते ही निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया और तेज हवा के साथ शनिवार को बारिश हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम विभाग की वेधशाला में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक जुलाई के सामान्य औसत से अधिक बारिश हो गई है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.3 मिमी है। अब तक 304.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 27 से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून अभी सुस्त बना हुआ है। जब गर्मी और उमस बढ़ती है तो निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाता है। इससे तेज हवाएं आती हैं। उनके साथ नमी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

Weather Update: 12.2 mm of rainfall recorded; Meteorological Department issues forecast regarding heavy rain
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इससे बादल बनते हैं और स्थानीय स्तर पर बारिश हो जाती है। बताया कि वर्ष 1971 से अब तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जुलाई के महीने में सबसे अधिक बारिश 806.3 मिमी वर्ष 1980 में हुई थी।

 

Weather Update: 12.2 mm of rainfall recorded; Meteorological Department issues forecast regarding heavy rain
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री घट गया। बादल छाए रहने से रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जुलाई से तेज बारिश की संभावना संबंधी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

Weather Update: 12.2 mm of rainfall recorded; Meteorological Department issues forecast regarding heavy rain
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव बढ़ने से मौसम प्रणालियों में बदलाव आएगा। इससे मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा। इससे प्रदेश स्तर पर तेज बारिश का अनुमान है।

तापमान
अधिकतम- 33.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed