फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather trends changed due to climate change, stream events reduced rainy days

Climate change: जलवायु परिवर्तन से बदला मौसम का ट्रेंड, स्ट्रीम इवेंट्स ने घटाए बारिश के दिन

Wed, 25 May 2022 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 07:16 AM IST
सार

जलवायु परिवर्तन से मानसूनी बारिश का ट्रेंड बदल रहा है। बारिश की अवधि सिमट रही है। साथ ही, साल दर साल गर्मी के दिन बढ़े हैं। पिछले 52 वर्षों के डाटा पर आधारित शोध में ऐसी ही कई बातें  सामने आई हैं, जिनका नतीजा खतरनाक साबित होगा।

विज्ञापन
Weather trends changed due to climate change, stream events reduced rainy days
बारिश के बाद तेज धूप ने किया परेशान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और बढ़ते हीट आईलैंड (बड़ी मात्रा में पक्के निर्माण) की वजह से मौसम में कई तरह से परिवर्तन दिखने लगे हैं। भीषण गर्मी के बीच मौसम वैज्ञानिकों के शोध में अब यह बात भी सामने आई है कि पिछले करीब 22 वर्षों से लगातार बारिश के दिनों में कमी आती जा रही है। स्थिति अब यह हो गई है कि कभी एक महीने तो कभी-कभी तीन-तीन महीने तक बारिश नहीं होती है और कभी होती है, तो एकदम से 25 मिमी से लेकर 50 मिमी तक हो जाती है। इस स्थिति को स्ट्रीम इवेंट्स कहा जाता है।

विज्ञापन

इस बारिश की वजह से न फसलों को फायदा पहुंचता है और न ही वातावरण को। बारिश का पानी भी ऐसे में संरक्षित नहीं हो पाता है। मौसम में परिवर्तन की यह स्थिति अकेले उत्तर प्रदेश की नहीं पूरे देशभर की बताई जा रही है। मौसम विभाग के शोध से यह भी पता चला है कि बारिश के दिन कम और लंबे अंतराल के बाद एक झटके में भारी बारिश की स्थिति दुनिया के दूसरे देशों में भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार विभाग में 1970 से लेकर अभी तक का मौसम का जो डाटा मौजूद है। उसके अनुसार वर्ष 2000 से गर्मी के दिन ज्यादा और बारिश के दिन कम होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति लगातार बढ़ रही है। शुरू के  वर्षों में यदि एक महीने बाद किसी रोज भारी बारिश होती थी, जो अब जाकर दो और तीन महीने की भीषण गर्मी के अंतराल पर होने लगी है। वर्ष 1970 से 2000 तक हर वर्ष बारिश के दिन-50 से 60 होते थे। वहीं, वर्ष 2000 के बाद से अभी तक हर साल बारिश के दिन- 30 से 40 रह गए हैं।

जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में स्ट्रीम इवेंट्स (भीषण गर्मी, भारी बारिश, कड़ाके की ठंड) देखने को मिल रहा है। इस वजह से जमीन की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित हुई है। मौसम जनित बीमारियों की एक वजह यह परिवर्तन भी बन रहा है। हमारे यहां पिछले 52 वर्षों के मौजूद मौसम के डाटा के आधार पर जो अध्ययन किया गया है, उसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिसमें गर्मी के दिन ज्यादा बारिश के दिन कम और अचानक से तेज बारिश होने लगी है। - डॉ. एसएन पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed