{"_id":"60b4501d8ebc3e2f20503b89","slug":"weather-report-news-in-kanpur-weather-update-kanpur-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच डिग्री बढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच डिग्री बढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Mon, 31 May 2021 08:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 08:40 AM IST
सार
चक्रवर्ती तूफान ताउते और यास की वजह से अभी तक का मौसम काफी अच्छा रहा है। अब उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल में मानसून केरल के आसपास पहुंच कर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरब सागर से आने वाली नमी का असर रविवार को कानपुर जिले में दिखाई दिया। लोग दिनभर गर्मी और उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी के साथ पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
जून के पहले सप्ताह से उमस और बढ़ने की आशंका जताई गई है। चक्रवर्ती तूफान ताउते और यास की वजह से अभी तक का मौसम काफी अच्छा रहा है। अब उमस बढ़ गई है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि आज और कल में मानसून केरल के आसपास पहुंच कर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
ऐसी स्थिति में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बादल बने रहेंगे। बादलों के रहने से दिन में धूप का असर जरूर कम रहेगा लेकिन शाम के समय जब जमीन की गर्मी ज्यादा ऊपर तक नहीं जा पाएगी तो गर्मी और उमस बढ़ेगी।