फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Forecast Update Today in UP: Latest Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP

Weather Update: मानसूनी बारिश से सुहावना हुआ मौसम, 35 मिमी हुई बारिश, पांच डिग्री नीचे आया तापमान

Mon, 12 Jul 2021 08:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Jul 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP: Latest Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
बारिश से माैसम हुआ सुहावना - फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लंबे समय बाद हुई मानसूनी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से तपिश और उमस की वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। दोपहर बाद शुरू हुई बरसात की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


अधिकतम पारा 35 से घटकर 30 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम तक कुल 35 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बिजली गिरने का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के प्रदेश के मध्य क्षेत्र में टकराने की वजह से यहां आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से रविवार को एक बार फिर से आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय बताने वाले पर्चे बांटे गए। मानसूनी बारिश का माहौल एक दिन पहले से ही बनने लगा था। दिन में पहले तेज हवा चली उसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed