{"_id":"5cf3886fbdec22073f3f2ae6","slug":"weather-department-latest-news-summer-season-news-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री पारे के साथ शुरू हुआ जून, इस सप्ताह बादल होने से मौसम बदलने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री पारे के साथ शुरू हुआ जून, इस सप्ताह बादल होने से मौसम बदलने के संकेत
Sun, 02 Jun 2019 02:03 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
जून महीने की शुरुआत 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई। एक दिन पहले भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री था। इस महीने में मानसून भले ही देरी से करीब 20 जून से आने की बात कही जा रही है लेकिन इसका अहसास बीच-बीच में होते रहने की संभावना है।
कानपुर में मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल आना शुरू हो जाएंगे। दिन की अपेक्षा रात में तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
कानपुर में मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल आना शुरू हो जाएंगे। दिन की अपेक्षा रात में तापमान बढ़ने लगा है।
दो डिग्री की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों से चल रही पुरवैया की वजह मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इस पूरे सप्ताह हल्के बादल होने की वजह से दिन के तापमान में थोड़ा कमी आएगी।
बादल होने से रात के समय उमस भी बढ़ सकती है। पुरवैया चलने से हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। दिन में नमी छह प्रतिशत बढ़कर 61 और रात में छह प्रतिशत बढ़कर 33 प्रतिशत तक पहुंची।
बादल होने से रात के समय उमस भी बढ़ सकती है। पुरवैया चलने से हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। दिन में नमी छह प्रतिशत बढ़कर 61 और रात में छह प्रतिशत बढ़कर 33 प्रतिशत तक पहुंची।