{"_id":"607b3e198ebc3e24664a17ce","slug":"weather-akbarpur-news-knp62405935","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश, छह गांवों में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश, छह गांवों में गिरे ओले
विज्ञापन
बारिश में भीगते हुए जाता युवक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/रसूलाबाद। शनिवार को सुबह से बदली छाई रही। दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ने पर रसूलाबाद व झींझक क्षेत्र में बारिश हुई। रसूलाबाद के छह गांवों में ओले गिरने से गेहूं की पकी फसल में पांच फीसदी नुकसान का अनुमान है। हालांकि नुकसान का आकलन सर्वे के बाद हो सकेगा। बारिश से फसल गीली होने से कटाई और मड़ाई काक काम रुक गया है।
पिछले एक सप्ताह से हो रही गर्मी के चलते मौसम ने शनिवार को तेवर बदले दिए। मौसम वैज्ञानिक मौसम में करवट की संभावना जता चुके हैं। दोपहर में तेज हवा चलने के साथ रसूलाबाद क्षेत्र में बारिश हुई। कुछ गांवों में तेज बारिश होने से गलियों में जलभराव हो गया। नौहा नौगांव, तिस्ती, मैजू समस्तपुर, अंता, गदाईपुर व बारापुर गांव में ओले गिरे। कंचे के बराबर आकार के ओले गिरने से गेहूं की पकी लगी फसल में पांच फीसदी का नुकसान होने का अनुमान कृषि वैज्ञानिक ने जताया है। खरबूजा, ककड़ी और हरी सब्जी आदि फसल का भी नुकसान होने की बात किसान कह रहे हैं। बारिश से खेत में कटे पड़े गेहूं के गट्ठर भीग गए। नौहा नौगांव के निवर्तमान प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि गांव में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे खेत में पकी गेहूं की फसल का दाना गिरने से नुकसान हुआ है। जबकि बारिश से गेहूं के गट्ठरों के गीले होने से अब मड़ाई का काम रुका है। कुरंगना, न्योराज, सिकंदरपुर, लदपुरवा, गदनपुर व बरिगौं आदि गांवों में भी तेज बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है। इन गांवों में गेहूं की कटाई का काम अब एक सप्ताह के लिए रुक गया है। शिव सिंह, राम सिंह, प्रकाश यादव, आलोक यादव आदि ने बताया इस बारिश से कटाई और मड़ाई का अब नहीं हो सकेगा।
कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरने की जानकारी मिली है। ओले का आकार देखने से करीब पांच फीसद फसल प्रभावित होने का अनुमान है। सही स्थिति जांच के बाद भी सामने आएगी। फिलहाल गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम रुक गया है।
विज्ञापन
-डॉ. अरविंद कुमार, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
बिजली के सात खंभे टूटे
रसूलाबाद। शनिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच सिकंदरपुर उपकेंद्र के नजदीक सात खंभे टूट गए। इससे तिश्ती, अंता, गदाईपुर समेत 13 गांवों की बिजली गुल हो गई। खंभे बदलने में एक से दो दिन लगने का अनुमान है। अब इन गांवों में सोमवार के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। इधर बिल्हौर मेन लाइन में फाल्ट आने से रसूलाबाद कस्बे की बिजली शाम को साढ़े तीन बजे गुल हो गई। रसूलाबाद में शाम को टंकी से जलापूर्ति नहीं होने से तीस हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। देर शाम तक फाल्ट खोजा नहीं जा सका। एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि एसडीओ को निर्देशित किया गया है। फाल्ट खोजकर देररात तक बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। मेन लाइन में फाल्ट से कस्बे के 13 वार्डाें की बिजली गुल है।