{"_id":"61758d9255c19864e31c895b","slug":"water-logging-at-rajghat-marg-kanpur-news-knp660141320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। तहसील क्षेत्र में भी गंगा के उफनाने का असर साफ दिख रहा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। रविवार तड़के बिलग्राम-राजघाट मार्ग पर पानी भर गया। इसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ तो एसडीएम दीपक वर्मा मौके पर पहुंचे। नाव की व्यवस्था भी करा दी गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राशन की व्यवस्था प्रशासन करा चुका है।
बिलग्राम के एसडीएम दीपक वर्मा के मुताबिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी पीएसी भी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। पीएसी के पास मोटर बोट भी है। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों को आसानी से निकाला जा सकेगा। हकीकत जानने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गांवों का जायजा लेंगे।
नाव में छेद पर उठे सवाल तो फर्रुखाबाद से मंगाई
बाढ़ से घिरे शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कहारकोला में लोगों को आवागमन के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यहां दो नाव चल रहीं हैं। इनमें से एक नाव में रविवार को पानी घुसने लगा तो पता चला कि नाव में कई छेद हैं। इस पर एसडीएम सौरभ दुबे से सवाल किया गया तो प्रशासन सक्रिय हो गया और फर्रुखाबाद से नाव मांगी गई।
विज्ञापन
आज और बढ़ेगा जलस्तर
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम के मुताबिक 19 अक्टूबर को हरिद्वार बैराज और दूनी बैराज से गंगा व गर्रा नदी में छोड़े गए पानी का और असर सोमवार को दिखाई देगा। गंगा के जलस्तर में अभी 20 सेंटीमीटर की और वृद्धि संभावित है, जबकि गर्रा के जलस्तर में भी 35 सेंटीमीटर की वृद्धि होगी।
यह गांव हैं बाढ़ से प्रभावित
बिलग्राम तहसील क्षेत्र के कटरी तेरवा कुल्ली, कटरी परसोला, उम्मीदपुरवा, घासीरामपुरवा, कटरी बिछुइया, सढिय़ापुर, गंजरी, कुबेरपुर पंसाला, महीमपुर, मलवा अखबेलपुर, मगरहा, कुतुआपुर, अजमतनगर, कटरी बिलुही, बान, कटरी छिबरामऊ, कटरी जफरपुर, कटरी महादेवा, शाहपुर पवार, देवियापुर, ऊंचामलवा, मझियारा, टेबनापुर और मितमितपुर बाढ़ से प्रभावित हैं। सदर तहसील क्षेत्र के लोनार, मिर्जापुर, मझिगवां, गढ़िया दिल्ला, गोविंदपुर, गढ़िया झब्बू गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के कहारकोला, खजुही, छितरामऊ, गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के बाबरपुर, उमरिया, जनियामऊ, भटौली, मदार, महोद्दीनपुर, कटरी छोछपुर, चंद्रमपुर, अरवल पश्चिम, आलमपुर, मुरवा शहाबुद्दीनपुर, दहेलिया, ढकपुरा, बारामऊ, बम्हरौली गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं।