फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water filled in six villages, 85 families left their homes, administration is helping with food, water level s

Kanpur Flood: छह गांवों में भरा पानी, 85 परिवारों ने छोड़ा घर, प्रशासन कर रहा है खाने की मदद, जलस्तर घटना शुरू

Sun, 27 Aug 2023 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

Kanpur News: तहसीलदार रितेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पानी घटना शुरू हो गया है। अब जल्द ही पानी कम होगा। लोग बीमारी की चपेट में न आएं इसलिए सफाई कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Water filled in six villages, 85 families left their homes, administration is helping with food, water level s
कानपुर में बाढ़, गांवों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज के आसपास बसे छह गांवों के घरों में पूरी तरह से पानी भरा है। इन गांवों के करीब 85 परिवार गांव से पलायन कर ऊचे स्थान पर अपना आशियाना बना लिया है। स्कूल बंद होनें से उनके बच्चों की पढ़ाई ठप है। हालांकि शनिवार को जलस्तर घटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन

इससे प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन की टीम ने बैराज मार्ग से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर एक बाढ़ चौकी बना दी है। दोपहर और शाम को एडीएम एफआर और तहसीलदार की उपस्थित में सभी को लंच पैकेट वितरित किए और जिन परिवारों को तिरपाल नहीं मिला था उन्हें वितरित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद के लिए बाढ़ चौकी में लेखपाल और अमीन तैनात रहेंगे। नरौरा डैम और हरिद्वार से लगातार पानी छोड़े जाने से बैराज से लेकर उन्नाव के कटरी से जुड़े गांवों में पानी पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर है। इस वजह से अभी 11 गांव में पानी भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज मार्ग के दोनों तरफ बस गए हैं परिवार
इसमें छह गांव के घरों में भी पानी भरा है। जलस्तर तेजी से बढ़ने कि वजह से लोगों ने घर छोड़कर बैराजमार्ग पर तिरपाल के नीचे अपना आशियाना बना लिया है। जिसमें करीब 70 परिवार बैराज मार्ग के दोनों तरफ बस गए और 16 परिवारों को चैनपुरवा गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है।

प्रशासन मुहैया करा रहा है भोजन
वहीं जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इन परिवारों को खाने-पीने की दिक्कत न हो इसके लिए दोनो समय का भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है। चैनपुरवा, भोपालपुरवा, भगवानदीनपुरवा, गोपालपुर, बनियापुरवा, भारतपुरवा गांव की स्थिति ज्यादा खराब है।

अब घटेगा पानी , बीमारी का खतरा
तहसीलदार रितेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पानी घटना शुरू हो गया है। अब जल्द ही पानी कम होगा। लोग बीमारी की चपेट में न आएं इसलिए सफाई कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। जिन-जिन गांव से पानी हटता जाएगा वहां पर फॉगिंक और सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही सभी को फाइलेरिया की दवा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वितरित करना शुरू कर दिया है।

इन गांवों में अभी भी पानी घुसा
अपस्ट्रीम में भोपाल का पुरवा, बनियापुरवा, भगवानदीनपुरवा, धल्लापुरवा, गिन्नीपुरवा, लक्ष्मणपुरवा और भरतपुरवा में पानी घुस चुका हैं। डाउनस्ट्रीम में पानी चैनपुरवा, धरमखेड़ा, दिगिनापुरवा और पहाड़ीपुर में पानी भरा है।

प्रशासन की टीम पूरी तरह से ग्रामीणों की मदद कर रही है। दोनों समय का भोजन उन्हें दिया जा रहा है। जो नए परिवार यहां पर आए हैं उन्हे तिरपाल दिया गया है। बाढ़ चौकी पर लेखपाल और अमीन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। उनकी पूरी मदद की जाएगी।  -राजेश कुमार, एडीएम एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed