कानपुर में और गहराया जल संकट: जलकल विभाग का प्लांट भी दो दिन के लिए बंद, पांच लाख और लोग झेलेंगे समस्या
बैराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से शहर की 10 लाख आबादी पानी की किल्लत से जुझ रही है। वहीं, जलकल विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इससे और पांच आबादी को भी पानी नहीं मिलेगा, जिससे कुल 15 लाख की आबादी को जल संकट झेलना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में भीषण गर्मी में लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। गंगा बैराज में मुख्य पाइप लाइन (राइजिंग मेन) जोड़ने के लिए 18 मई से वहां स्थित जलकल विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इससे शहर के पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्लों विकास नगर से लेकर कल्याणपुर, रावतपुर, पनकी तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।
इससे भीषण गर्मी में करीब पांच लाख लोग पानी के लिए तरसेंगे। वहीं, बैराज का दूसरा प्लांट सोमवार से तीन दिन के लिए बंद चल ही रहा है। सिटी से साउथ तक करीब 10 लाख लोग पानी का संकट झेल रहे हैं। जल निगम गंगा बैराज स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से भैरव घाट स्थित पंपिंग स्टेशन तक मुख्य पाइप लाइन बिछा रहा है।
इस पाइप लाइन को बैराज के ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने का कार्य 18 मई से शुरू होगा। जल निगम के सहायक अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि यह कार्य करने में दो दिन लगेंगे, चूंकि बैराज स्थित 40 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले रॉ-वॉटर प्लांट से भैरव घाट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने के लिए बिछ रही मुख्य पाइप लाइन का कनेक्शन करना है।
इसके लिए बैराज में गंगा किनारे बने चैनल को बंद करना पड़ेगा। इस वजह से बैराज स्थित जलकल विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी 18 और 19 मई को बंद रहेगा। इस प्लांट से शहर के पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्लों में रोज करीब पांच करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इससे पहले सोमवार सुबह बैराज स्थित जल निगम का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इस प्लांट से सिटी और साउथ में होने वाली करीब पांच करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।सवानपुर, रतनपुर, गंगागंज, पनकी।
इन मोहल्लों में भी नहीं आएगा पानी
नवाबगंज, विकास नगर, लखनपुर, शारदा नगर, मकड़ीखेड़ा, सत्यम विहार, इंद्रा नगर, दयानंद विहार, कल्याणपुर, राजकीय उन्नयन बस्ती, मकड़ीखेड़ा, पनकी, रतनपुर, गंगागंज, आवास विकास कालोनी, रावतपुर गांव, रोशन नगर, मसवानपुर आदि।
ये जोनल पंपिंग स्टेशन दो दिन रहेंगे बंद
इंद्रा नगर, विकास नगर, दयानंद विहार, मकड़ीखेड़ा, सत्यम विहार, शारदा नगर, महाबलीपुरम, मसवानपुर, रतनपुर, गंगागंज, पनकी।
दो दिन के लिए बैराज स्थित जलकल का वॉटर बंद किया जा रहा है। इस वजह से पश्चिमी क्षेत्र के सभी जोनल पंपिंग स्टेशन और पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों से अपील है कि वे पानी का स्टाक कर लें। - केपी आनंद, सचिव, जलकल विभाग