फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water comes in Ghatampur Rajbaha, paddy transplantation will speed up

Kanpur News: घाटमपुर रजबहा में आया पानी, धान रोपाई में आएगी तेजी

Thu, 18 Jul 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water comes in Ghatampur Rajbaha, paddy transplantation will speed up
रनियां। घाटमपुर रजबहे में बुधवार को पानी आने से धान की रोपाई के लिए परेशान किसानों के चेहरे खिल गए। रजबहा के आसपास के गांवों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। अब धान की रोपाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बन्नाजाखा से घाटमपुर रजबहा निकला है। यह रजबहा नारीखेत गांव से होकर गजनेर क्षेत्र में गया है। इससे करबक, परसौली, करचल, बिलई, गदनापुर, मटियामाऊ, मनसूरा, शिहुराभावन, जोगीपुर व सरवनखेड़ा क्षेत्र के सौ से अधिक गांव के किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी मिलती है। मौजूदा समय में बारिश नहीं हो रही है। इसको लेकर धान रोपाई करने के लिए रजबहा माइनर सूखे होने से किसान परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

धान की रोपाई के लिए जुलाई का अंतिम पखवाड़ा महत्वपूर्ण है। किसान आसमान ताकने के साथ रजबहा में पानी आने की आस लगाए थे। बुधवार को रजबहे में पानी आ गया तो किसानों के चेहरे खिल गए। सिंचाई विभाग के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि अभी दिबियापुर हेड से पानी नहीं मिल रहा है। यह डंप हुआ पानी छोड़ा गया है। वर्तमान में डेढ़ फीट ही पानी घाटमपुर रजबहे में चल रहा है। जबकि पूरी क्षमता से 4 फीट पानी रजबहे में चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत..........
फोटो-21 सोनू यादव। संवाद
धान रोपाई में जुट गए किसान
नारीखेत निवासी सोनू यादव ने बताया कि वर्तमान में धान रोपाई के लिए रजबहा में पानी की आवश्यकता है। पूरी क्षमता से अभी पानी नहीं छोड़ा गया है। हालांकि रजबहा में पानी आने से धान रोपाई शुरू हो गई है।

---
फोटो-20 राजकुमार। संवाद
नारीखेत के राजकुमार ने बताया कि रजबहा में पानी आने से सिंचाई सहूलियत मिली है। निजी नलकूप से फसल लागत बढ़ रही थी। रजबहे में पंपिग सेट लगाकर भी किसान धान रोपाई के लिए जरूरत का पानी खेत में भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed