फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water

16.93 करोड़ से सुदृढ़ होगी 20 पाइप पेयजल परियोजनाएं

Fri, 03 Jul 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
water
कानपुर देहात। गांवों के 13 हजार घरों में जल्द शुद्ध पानी पहुंचने लगेगा। पेयजल आपूर्ति की पुरानी 20 पाइप लाइन परियोजनाएं सुदृढ़ होंगी। स्टेट टेक्निकल एनालाइसिस कमेटी (एसटीएसी) से इसकी मंजूरी मिल गई है। सुदृढ़ीकरण कार्य 16.93 करोड़ रुपये से होंगे। अब जल निगम टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी माह पेयजल परियोजनाओं का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

20 पुरानी पेयजल परियोजनाओं में खामियां आ गई हैं। इस वजह से पूरी आबादी को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। भूमिगत पाइप लाइन न होने से नई आबादी में पेयजल कनेक्शन भी नहीं हो पा रहे थे। इसको लेकर पिछले दिनों 20 पाइप पेयजल परियोजनाओं की खामियां दूर करने और नई पाइप लाइन बिछाकर पेयजल कनेक्शन बढ़ाने का प्रस्ताव जल निगम ने शासन को भेजा था। एसटीएसी ने जून की शुरुआत में छह और दूसरे सप्ताह में 14 पेयजल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। अभी कुल मिलाकर इन पाइप परियोजनाओं में सात हजार घरों में पेयजल कनेक्शन हैं। सुदृढ़ीकरण के बाद 13 हजार से अधिक और घरों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। अधिशासी अभियंता जल निगम एमके सिंह ने बताया कि पुरानी हो चुकी पेयजल परियोजनाएं पूरी क्षमता से जलापूर्ति नहीं कर पा रही हैं। सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

किस परियोजना पर कितना खर्च
राजपुर के रसधान में 98.33, मूढ़ादेव में 11.65, खासबरा में 22.48, रसूलाबाद के अजनपुर इदौती में 80.16, असालतगंज में 83.79, मिताई निवादा में 52.44, नैला कटरा में 116.40, सरवनखेड़ा के फतेहपुर रोशनाई में 98.97, अहमदपुर स्योंदा में 69.90, सीधामऊ में 31.03, रनियां में 130.17, उमरन में 90.28, धनारामपुर में 39.91, झींझक के बनीपारा महराज में 105.59, मैथा के रंजीतपुर में 43.09, डेरापुर के खल्ला में 46.78, अमरौधा के बील्हापुर में 41.73, चांदापुर में 80.85, अकबरपुर के माती में 178.38 और बारा में 271.10 लाख रुपये से सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। ------
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम कराएं जाएंगे
नई आबादी में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। छूटे घरों व बस्तियों में पेयजल कनेक्शन होंगे। पुरानी जर्जर टंकियों की मरम्मत कराई जाएगी। मोटर पंप व अन्य उपकरणों की खामियां ठीक कराई जाएंगी। कुछ पेयजल परियोजना में नलकूप बोरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed