फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waste from the rain, lightning struck , 12 dead

बारिश से बर्बादी, बिजली गिरी, 12 मरे

Thu, 03 Dec 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Waste from the rain, lightning struck , 12 dead
आंधी-पानी ने बुधवार को भी कई जिलों में तबाही मचाई। इस दौरान बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। कई लोग झुलस गए। फतेहपुर में पांच, बांदा जिले में चार, जालौन, हरदोई  और कानपुर नगर में एक-एक मौत हुई। कुछ स्थानों पर मकान भी गिरे। इससे महिला व दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पांच पशुओं की मौत हो गई। बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण भी फुंके। फर्रुखाबाद में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने व उन्नाव में तार टूटने से कई इलाकों की बिजली गुल रही। सूखे से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को भी रिमझिम बारिश हुई। मंडल में बिन पानी परती पड़ी करीब 12 लाख हेक्टेयर जमीन में अब बुवाई के आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन



तीन दिन में हुई करीब 20 मिमी बारिश से खुश किसानों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। रविवार को 9.5 मिमी बारिश हुई वहीं मंगलवार व बुधवार को 10.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से लगभग सभी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed