{"_id":"5cfa5c91bdec2207843c1438","slug":"ward-boy-on-bed-with-woman-in-hardoi-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अय्याशी, बेड पर महिला संग इस हालत में मिला वार्ड ब्वाय, पकड़े जाने पर सबको दी ये चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अय्याशी, बेड पर महिला संग इस हालत में मिला वार्ड ब्वाय, पकड़े जाने पर सबको दी ये चुनौती
Fri, 07 Jun 2019 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय हरदोई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में जिला चिकित्सालय के आईसीयू की बिजली गुल करके एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे कर्मचारी को देखकर वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद वार्ड ब्वाय ने ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।
मामले की शिकायत ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ ही शुक्रवार सुबह सीएमएस से भी की गई। सीएमएस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
जिला चिकित्सालय परिसर में इमरजेंसी वार्ड के नजदीक ही इंटेसिव केयर यूनिट भी है। हालांकि इसे भी इमरजेंसी वार्ड के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाता है। गुरुवार रात आठ बजे तक यहां एक वार्ड ब्वाय की ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद रात में लगभग 12 बजे अचानक आईसीयू की बिजली गुल हो गई।

धमकी- जो करना हो कर लो जहां शिकायत भेजनी है भेज दो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा
गर्मी लगने पर कुछ मरीज और तीमारदार बिजली जाने की वजह पता करने के लिए बाहर की ओर निकलने लगे तो उक्त वार्ड ब्वाय को वार्ड के ही एक बेड पर एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते देख तीमारदार भड़क गए और हंगामा करने लगे।
हंगामे की सूचना मिलने पर इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शेर सिंह मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उक्त महिला वार्ड में भर्ती ही नहीं है।
शुक्रवार को पूरे मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शाक्य को मिली तो उन्होंने डॉ. शेर सिंह से घटना के बारे में जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि घटना के बारे में पता चला है। जांच करने के बाद ही आगे कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।
रात में जिस वक्त वार्ड ब्वाय को आईसीयू के बेड से रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया, उस समय वार्ड ब्वाय ड्यूटी पर नहीं था। जिसकी ड्यूटी थी वह आया नहीं। हंगामा होने पर उसे भी बुलाया गया। इसके बाद दोनों वार्ड ब्वाय चिकित्सक से लेकर मरीजों के तीमारदारों तक से उलझ गए। यह कहने से भी नहीं चूके कि जो करना हो कर लो, जहां शिकायत भेजनी है भेज दो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।