फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Walked from village to village, listened to the problems of the villagers

कानपुर: सपा ने कैंट से मोहम्मद हसन रूमी पर फिर खेला दांव, बसपा से आर्यनगर सीट पर डॉ. आदित्य होंगे प्रत्याशी

Sat, 29 Jan 2022 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 PM IST
सार

किदवईनगर का टिकट बदला, अब अभिमन्यु होंगे सपा प्रत्याशी
आर्यनगर से बसपा ने डॉ. आदित्य जायसवाल को मैदान में उतारा

विज्ञापन
Walked from village to village, listened to the problems of the villagers
Prayagraj News : समाजवादी पार्टी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कांग्रेस पार्टी को छोड़कर प्रमुख दलों ने कानपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को सपा और बसपा ने बची एक-एक सीट पर भी प्रत्याशी उतार दिए। सपा ने कैंट से 2012 के चुनाव में प्रत्याशी रहे मोहम्मद हसन रूमी पर इस बार भी भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
विज्ञापन


बसपा ने आर्यनगर सीट पर डॉ. आदित्य जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। आदित्य होम्योपैथी चिकित्सक हैं। इनके पिता रामधीरज जायसवाल बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर समेत अन्य कई पदों पर रहे हैं। पार्टी पहले रामधीरज को ही टिकट देना चाह रही थी, लेकिन उनकी उम्र अधिक होने के कारण बेटे को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


इस तरह भाजपा के बाद सपा और बसपा ने भी जिले की सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी चयन में कांग्रेस सबसे पीछे चल रही है। पार्टी को अभी सीसामऊ, गोविंदनगर, कल्याणपुर और घाटमपुर सीट से प्रत्याशियों की घोषणा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को सपा ने एक और उलटफेर करते हुए किदवईनगर सीट से प्रत्याशी बदल दिया। अब इस सीट से पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता को उतारा गया है। अभिमन्यु पार्टी के प्रवक्ता और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक भी रहे हैं। इससे पहले सपा ने यहां से पार्टी के पदाधिकारी बृजेंद्र यादव की पत्नी ममता तिवारी को टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed