फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waiting for one and a quarter month for Aadhaar...people's important work stuck

Kanpur News: आधार के लिए सवा महीने का इंतजार...लोगों के जरूरी काम अटके

Fri, 08 Nov 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for one and a quarter month for Aadhaar...people's important work stuck
फोटो 20::शहर के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए एकत्रित भीड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो 21::मशीन खराब होने से भरथना आधार संशोधन केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
फोटो 22::जसवंतनगर प्रधान डाकघर में आधार संशोधन के लिए एकत्रित लोग। संवाद
फोटो 23::मशीन न होने से चकरनगर उपडाकघर में पसरा सन्नाटा। संवाद
फोटो 24::निशा।
फोटो 25::राजकुमार पटेल।
फोटो 26::पूजा सेंगर।
फोटो 27::जीतू यादव।
- कोई कॉलेज, स्कूल में दाखिला नहीं ले पा रहा तो कोई प्रमाणपत्रों के लिए लगा रहा चक्कर


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आधार कार्ड के बगैर सब बे-आधार है। इसलिए हर कोई आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए परेशान है। आलम यह है कि भोर से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए सेंटर पर लोग लाइन में लग जा रहे हैं। तमाम प्रशासनिक दावों के बाद भी आधार केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को परेशानियों के अलावा कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है। शहर के मुख्य डाकघर समेत कुल 15 उप डाकघरों में आधार संशोधन व नए आधारों को बनाने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 40 से 60 लोगों के आधार कार्ड में संशोधन व नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार अपडेट न हो पाने से लोगों के दाखिले, राशन, पेंशन समेत कई काम फंसे हुए हैं।

फोटो 20::शहर के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए एकत्रित भीड़। संवाद

केस-एक
इटावा। शहर में डाक विभाग की ओर से तीन आधार संशोधन केंद्र संचालित किए जा रहे है। इनमें प्रधान डाकघर, कचहरी स्थित डाकघर और सराय शेख स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस शामिल है। प्रधान डाकघर में 24 दिसंबर तक के टोकनों का वितरण किया जा चुका है। इससे यहां पर प्रतिदिन आने वाले लोगों के आधार कार्ड में संशोधन नहीं हो पा रहे है। (संवाद)
विज्ञापन


फोटो 21::मशीन खराब होने से भरथना आधार संशोधन केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

केस-दो
भरथना। कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत तिलक रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित उप डाकघर में बीते 15 दिन से आधार कार्ड बनाएं जाने का कार्य बंद है। हालांकि कस्बा में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में आधार कार्ड संशोधन के साथ ही नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पोस्टमास्टर अरविंद यादव ने बताया कि आईडी बंद होने से आधार कार्ड नही बनाए जा रहे है। एक-दो दिन में आईडी खुलने पर आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 22::जसवंतनगर प्रधान डाकघर में आधार संशोधन के लिए एकत्रित लोग। संवाद

केस-तीन
जसवंतनगर। कस्बे में डाक विभाग की ओर से दो केंद्रों पर आधार संबंधी कार्य हो रहे है। उपडाकघर में बने केंद्र सुबह से ही काफी भीड़ एकत्रित रहती है। ज्यादातर लोग अपने आधार कार्ड में हुई त्रुटियों को सुधरवाने के लिए पहुंचते हैं। केंद्र पर 50 से अधिक लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचते हैं या तो उनके नाम की स्पेलिंग गलत तथा जन्मतिथि गलत लिखी होती है, बहुत से लोगों के तो फिंगर भी नहीं आ पाते हैं। (संवाद)


फोटो 23::मशीन न होने से चकरनगर उपडाकघर में पसरा सन्नाटा। संवाद

केस-चार
चकरनगर। क्षेत्र के 105 गांव के लोग आधार मशीन खराब होने के कारण आठ माह से परेशान हैं। आधार नामांकन और अपडेट के लिए लोगों को जिले के अन्य केंद्रों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का नामांकन, वृद्धावस्था पेंशन, और सरकारी योजनाओं में नाम जोड़ने के लिए आधार जरूरी है। लेकिन मशीन की खराबी से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)



----------------
डाकघरों के इन केंद्रों पर होते है आधार संबंधी कार्य
अहेरीपुर, बकेवर, बरालोकपुर, बसरेहर, भरथना, इकदिल, जसवंतनगर, जसवंतनगर बाजार, लखना, उदी, महेवा, प्रधान डाकघर, कचहरी डाकघर, सिटी डाकघर पर आधार संबंधी कार्य किए जाते है।

---------------
आधार बनवाने गए लोगों ने बताईं दुश्वारियां

फोटो 24::निशा।
1- शहर के मोहल्ला पुल कहारन निवासी निशा ने बताया कि उन्होंने स्नातक कर लिया है। उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि में गड़बड़ी है। दो बार आधार में संशोधन करवा चुके है, लेकिन संशोधित नहीं हो पा रहा है। अब डाकघर में ये कहकर वापस कर दिया जाता है कि यहां से नहीं हो पाएगा, लखनऊ आधार संशोधन के मुख्य कार्यालय से ही अब संशोधन होगा। ऐसे में परास्नातक में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।


फोटो 25::राजकुमार पटेल।
2- प्रधान डाकघर में अपने बेटे के आधार में फोटो के सुधार के लिए पहुंचे शहर के पुरबिया टोला निवासी राजकुमार पटेल का कहना है कि डाकघर में दिसंबर तक की वेटिंग है। पता किया तो कर्मचारियों की ओर से 24 दिसंबर तक टोकन वितरण हो जाने की बात कही गई और इसके बाद ही संशोधन की बात बताई। बेटे का आधार अपडेट न होने की वजह से उसका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है।

फोटो 26::पूजा सेंगर।
3- चकरनगर के आधार संशोधन केंद्र पर पहुंची पूजा सेंगर ने बताया दो साल शादी को हो गए हैं। सात माह से चकरनगर आधार मशीन खराब पड़ी है। बच्चे के डिलीवरी का पैसा भी खाते में आना है। छह माह से परेशान हैं। एक बार बकेवर केंद्र पर गए तो वहां यह कहकर टरका दिया गया कि इटावा मुख्यालय पर ही आधार बन पाएंगे।

फोटो 27::जीतू यादव।
4- भरथना निवासी जीतू यादव ने बताया कि भतीजे का आधार कार्ड बनवाने के लिए दो बार डाकघर गया, लेकिन कार्य न होने लौटना पड़ा। बैंक में भीड़ होने से अब तक आधार कार्ड नही बन सका। बच्चे का प्रवेश स्कूल में करवा दिया है वहां अब आधार मांगा जा रहा है, लेकिन केंद्रों पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।



-------------
वर्जन
सभी केंद्रों प्रतिदिन औसतन 40 से 60 आधार संशोधन करने के साथ ही नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रधान डाकघर में एक माह पूर्व भीड़ होने से टोकन व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब जो लोग टोकन लेकर आते है उनका काम किया जाता है, जब टोकन वाले लोग नहीं रहते तो क्रम से आए लोगों के आधार से जुड़ीं समस्याओं का समाधान किया जाता है। वहीं, चकरनगर के लिए भी जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी। चंद्रशेखर, अधीक्षक प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed