फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vyapam scam

व्यापमं घोटाले में बांदा का रैकेटियर गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam
व्यापमं घोटाले में भोपाल एसटीएफ ने बांदा के बबेरू निवासी रैकेटियर शिवकरन साहू को रविवार को दबोच लिया है। आरोपी को भोपाल से ही गिरफ्तार किया गया है और अब उसका कानपुर कनेक्शन तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, एसआईटी सागर ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट राजा राधिका रमण को व्यापमं घोटाले में संलिप्तता न मिलने पर छोड़ दिया है। कुछ दिन पहले गिरफ्तार लवलेश सिंह को एसआईटी ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बबेरू निवासी शिवकरन साहू की एसआईटी रीवा को एक साल से ज्यादा समय से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर भोपाल एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया।

वहीं छह फरवरी को सागर एसआईटी के सामने पक्ष रखने पहुंचे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट राजा राधिका रमण को क्लीन चिट मिल गई है।

इधर, एसआईटी सागर गिरफ्तार लवलेश सिंह को लेकर एक-दो दिन में कानपुर आ सकती है। सूत्रों ने बताया कि लवलेश सिंह को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्टल के कमरे में भी ले जाया जाएगा। साथ ही कोचिंग मंडियों में भी लवलेश की निशानदेही पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed