फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vyapam scam

व्यापमं घोटाले में फरार तीन डॉक्टरों पर इनाम

Tue, 10 Mar 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam
व्यापमं घोटाले में एसआईटी ग्वालियर ने तीन डॉक्टरों पर इनाम घोषित किया है। इनमें आजमगढ़ के चौबेपुर बरोही गांव निवासी डॉ. नीलेश कुमार मालवीय, महोबा के रवई निवासी डॉ. रामशरण और आजमगढ़ के फूलपुर निवासी डॉ. राशिद खान हैं। सोमवार को एसआईटी ने इनकी तलाश में काकादेव कोचिंग मंडी में छापा भी मारा है।
विज्ञापन


नीलेश कुमार मालवीय ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 2009 में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। 2014 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद से इंटर्नशिप शुरू की। एसआईटी ग्वालियर को इसकी तलाश सॉल्वर के रूप में है।
विज्ञापन


काफी समय से जब नीलेश का पता नहीं चल पाया तो एसआईटी ने उस पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, महोबा के रवई निवासी रामशरण ने वर्ष 2009 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। इसके कुछ समय बाद केजीएमयू लखनऊ में अपना ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से 2014 में एमबीबीएस पूरा किया है। एसआईटी ग्वालियर को इसकी तलाश सॉल्वर के रूप में है। रामशण पर पांच हजार रुपये का इनाम है। आजमगढ़ के फूलपुर निवासी डॉ.राशिद खान की एसआईटी को रैकेटियर के रूप में तलाश है। राशिद ने स्टूडेंट्स को व्यापमं में बैठाया तो था ही खुद भी कई बार एग्जाम दिया है।

काकादेव कोचिंग मंडी में तैयारी के बाद राशिद ने 2008 में झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया। वह लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रहा था।


एसआईटी अफसरों का कहना है कि राशिद लखनऊ में एटलस नाम से कोचिंग इंस्टीट्यूट भी चला रहा था। राशिद की गिरफ्तारी के बाद उसका कानपुर, लखनऊ और झांसी कनेक्शन सामने आएगा। राशिद पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed