{"_id":"5d3ab6158ebc3e6ca621cea1","slug":"vrindavan-ramagya-guru-ji-died-on-agra-lucknow-expressway-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, अयोध्या के प्रसिद्ध संत रामाज्ञा दास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, अयोध्या के प्रसिद्ध संत रामाज्ञा दास की मौत
Sat, 27 Jul 2019 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन स्थित सीताराम आश्रम से अयोध्या लौट रहे प्रसिद्ध संत रामाज्ञा दास की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मौत हो गई। हादसे के पीछे तेज बारिश को कारण बताया जा रहा है। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि तेज बारिश के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई मीटर दूर जाकर गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों को तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। रामाज्ञा दास की मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

वृंदावन स्थित सीताराम आश्रम से अयोध्या लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
अयोध्या के प्रसिद्ध संत और सीताराम आश्रम के प्रमुख रामाज्ञा दास (55) का वृंदावन में इसी नाम से आश्रम है। वह यहां से शुक्रवार को अयोध्या लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सौरिख थानाक्षेत्र में 152 किमी पर कार डिवाइडर से टकराकर करीब 20 मीटर दूर जाकर पलट गई।
टक्कर से पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहरलाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। मौके पर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

बारिश के चलते अनियंत्रित फार्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर कई मीटर दूर गिरी
मेडिकल कालेज में रामाज्ञा दास को मृत घोषित कर दिया गया। चालक सरोज (40) पुत्र शिवशंकर निवासी बिहार को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर रामाज्ञा दास के तमाम शिष्य और जानने वाले मेडिकल कालेज पहुंच गए।
करीब 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी कार
हादसे के वक्त कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करीब 150 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी। कार सवार दोनों लोग सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक कार की स्थिति को देखकर लग रहा है कि तेज बारिश और रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। इससे हादसा हो गया। कार कई बार पलटी मारते हुए करीब 20 मीटर दूर पहुंच गई। कार के आगे के बैलून भी नहीं खुले। इससे कार सवारों को चोटें ज्यादा आईं।