{"_id":"588066244f1c1b9b2aefe073","slug":"vissdi-college-foundation-day-ceremony-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएसएसडी कॉलेज के स्थापना दिवस पर पूर्व प्राचार्यों का सम्मान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
वीएसएसडी कॉलेज के स्थापना दिवस पर पूर्व प्राचार्यों का सम्मान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 19 Jan 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नवाबगंज में स्थित विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज (वीएसएसडी) का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्व प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मान मिला। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कॉलेज में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के शिक्षक डॉ. अरविंद दीक्षित को भी सम्मानित किया गया। कॉमर्स संकाय में यूनिवर्सिटी की टॉपर मोनिका दीक्षित को अवार्ड दिया गया। यूपी के पहले कॉमर्स कॉलेज की स्थापना 19 जनवरी 1921 में हुई थी। यानी कॉलेज 96 साल का हो गया। 2021 में शताब्दी दिवस समारोह मनाया जाएगा।
वीएसएसडी कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह का उद् घाटन कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने किया। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए ग्रेड दिए हैं। अब चुनौती इसे बरकरार रखने है। शिक्षकों की संख्या भी कम है। ऐसे में शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता बनाए रखनी होगी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्ता और सचिव वीरेंद्र जीत सिंह की मौजूदगी में कॉलेज की उपलब्धियां बताई गईं। कहा गया कि अब छह फैकल्टी (आर्ट, साइंस, कॉमर्स, टीचिंग एजूकेशन, लॉ सहित अन्य) की पढ़ाई कराई जा रही है। सात हजार स्टूडेंट हैं। प्रिंसिपल डॉ. सुप्रिया शुक्ला ने बताया कि वीएसएसडी यूपी का पहला कॉमर्स कॉलेज था, फिर कानून की पढ़ाई शुरू हुई। अब बीएड, एमएड, बीटीसी, बीपीएड और एमपीएड की पढ़ाई भी कराई जा रही है। पीजी एजूकेशन और रिसर्च पर भी फोकस है। इसी का नतीजा है कि नैक ने ए ग्रेड दिए हैं। इस मौके पर डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. विकास गंगवार, डॉ. एके दीक्षित, डॉ. राकेश शुक्ल, डॉ. आलोक मालवीय, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. अनीता सोनकर, डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. आरके पांडेय मौजूद रहे।
इन पूर्व प्राचार्यों को मिला सम्मान
डॉ. केके तिवारी, डॉ. डीवी सरदेसाई, डॉ. एसबी गुप्ता, डॉ. आरसीएस चंदेल, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. एएस भटनागर।

कमेंट
कमेंट X