{"_id":"6134de056bc9537a6c0146ec","slug":"viral-fever-outbreak-in-kanpur-two-deaths-due-to-fever-many-serious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से दो की मौत, कई गंभीर, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से दो की मौत, कई गंभीर, लोगों में दहशत
Sun, 05 Sep 2021 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:44 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि बुखार के रोगियों की मलेरिया, कोरोना आदि की जांच कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बुखार से दो रोगियों की रविवार को मौत हो गई। कुरसौली में बुखार से चौथी मौत हुई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोग रिश्तेदारों के यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक डॉक्टरों की समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से वायरस के संक्रमण से मौत हो रही है।
इस गांव में डेंगू भी फैला हुआ है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुखार का प्रकोप बना है। बड़ी संख्या में बुखार के रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। कुरसौली गांव के हरिशंकर की बेटी जूली गौतम (23) की शनिवार से हालत गंभीर थी।
उसका प्लेटलेट्स काउंट कम था। बताया जा रहा है कि उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई और रविवार सुबह मौत हो गई। इसके पहले इसी गांव के शिवराम (54), लक्ष्मी (38) और तन्नू (14) की बुखार से मौत हो चुकी है। कल्याणपुर में एक और बुखार के रोगी की मौत हुई है।
विज्ञापन
55 साल के राघवेंद्र को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके कुछ देर बाद मौत हो गई। कुरसौली में दो सौ लोग बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। यहां 18 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रोगियों को उल्टी-दस्त और बुखार आ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां कैंप लगाकर डेंगू की जांच के लिए 62 लोगों के नमूने लिए, 75 लोगों की मलेरिया की जांच हुई और 63 लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया। डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने घर-घर जाकर स्थिति देखी। घरों में रखे कूलरों और गमलों में दवा का छिड़काव कराया गया।
इसके साथ ही जाजमऊ, नौबस्ता तथा ब्लॉकों में वायरल फीवर के रोगी सीएचसी पर आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि बुखार के रोगियों की मलेरिया, कोरोना आदि की जांच कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा जा रहा है।